रूस-उक्रेन युद्ध: यूक्रेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदत की लगायी गुहार

जेलेस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यहां स्थिति से अवगत कराया है| उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर 1 लाख से अधिक रूस के सैनिक आक्रमण कर रहे हैं| वही जेलेस्की ने आगे कहा कि यह काफी गंभीर स्थिति है, रूसी सैनिकों द्वारा रहिवासी क्षेत्रों व इमारतों पर आक्रमण किया जा रहा है|

रूस-उक्रेन युद्ध: यूक्रेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदत की लगायी गुहार

रूस और उक्रेन के बीच युद्ध जारी है| दोनों देश के युद्ध से पूरा विश्व चिंतित है| इस युद्ध में यूक्रेन पूरी तरह से अकेला पड़ता दिखाई दे रहा है| हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक ट्वीट कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदत मांगी| इस युद्ध में यूक्रेन की मदत के लिए अभी तक कोई भी देश आगे नहीं आया है, जिसके यूक्रेन की स्थिति गंभीर बनी हुई है|

जेलेस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यहां स्थिति से अवगत कराया है| उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर 1 लाख से अधिक रूस के सैनिक आक्रमण कर रहे हैं| वही जेलेस्की ने आगे कहा कि यह काफी गंभीर स्थिति है, रूसी सैनिकों द्वारा रहिवासी क्षेत्रों व इमारतों पर आक्रमण किया जा रहा है| रूस से जंग के बीच अब औपचारिक तौर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है| उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी| जेलेंस्की ने ट्वीट में कहा है कि उन्होंने भारत से सुरक्षा परिषद में यूक्रेन का साथ देने की गुज़ारिश की है|
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि यूरोपियन सुरक्षा परिषद में भारत हमारी मदत कर सकता है और इस युद्ध को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है| रूस से जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने फिर बयान दिया है| उन्होंने कहा, “हम कीव और शहर के हर ज़रूरी कोने को कंट्रोल कर रहे हैं| जो हमारे साथ आना चाहते हैं और मदद करना चाहते हैं कर सकते हैं, हम आपको हथियार देंगे| हमें इस जंग को खत्म करना होगा| हम शांति में जी सकते हैं | “
यह भी पढ़ें:

रूस-यूक्रेन युद्ध: जनमत संग्रह पर भारत तटस्थ

Exit mobile version