33 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमदेश दुनियाUkraine crisis: 2 दिन पहले आया था वीडियो, लौटने की जताई थी...

Ukraine crisis: 2 दिन पहले आया था वीडियो, लौटने की जताई थी उम्मीद!

इस भयावह माहौल के बीच 2 दिन पहले उसने घर वालों से वीडियो कालिंग पर बात की थी|

Google News Follow

Related

रूस और यूक्रेन का युद्ध दिनों दिन भयंकर रूप लेता जा रहा है| अभी भी यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं|युद्ध की हालात में वहां रहने वालों के मन खौफ व्याप्त है|इसी बीच मंगलवार को कर्नाटक का रहने वाला एक छात्र नवीन की मौत हो गई है|

गौरतलब है कि वहां से भारतीय छात्रों को निकालने का काम लगातार किया जा रहा है, युद्ध के बीच भारतीयों को निकालने में समय लग रहा है| युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले छात्र नवीन की दो दिन पहले एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह अपने परिवार वालों से बात कर रहा था| और जल्द ही स्वदेश लौटने की उम्मीद जताई थी|

छात्र की मौत की वजह रूस की गोलीबारी को बताया जा रहा है| खारकीव में हुई शेलिंग की रेंज में आने पर इस भारतीय छात्र की मौत हुई है| खारकीव में अपनी जान गंवाने वाले छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है| 21 साल का नवीन कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था| इस भयावह माहौल के बीच 2 दिन पहले उसने घर वालों से वीडियो कालिंग पर बात की थी|

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद युद्धग्रस्त देश का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी यूक्रेन की सीमा चौकियों के जरिए बाहर निकाल रहा है| सोमवार को यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों को राजधानी कीव में रेलवे स्टेशन पहुंचने की सलाह दी थी, ताकि वे युद्धग्रस्त देश के पश्चिमी हिस्सों तक आगे की यात्रा कर सकें|

यह भी पढ़ें-

Russia Attack: भारतीय छात्र की मौत, रूस-यूक्रेन के राजदूत तलब

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें