सलीम वास्तिक गिरफ्तार, 25 साल हत्या केस में पुलिस को चकमा देता रहा!

अधिकारियों ने बताया कि सलीम वास्तिक की मर्डर और अपहरण के केस में पुलिस को तलाश थी। दिल्ली की कोर्ट से उसे सजा भी हुई थी, लेकिन वह 25 साल से फरार चल रहा था।

सलीम वास्तिक गिरफ्तार, 25 साल हत्या केस में पुलिस को चकमा देता रहा!

Salim-Vastik-Arrested-Eluded-Police-for-25-Years-in-Murder-Case

गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने 31 साल पुराने हत्या और अपहरण के केस में गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से ही सलीम वास्तिव को गिरफ्तार किया, जहां वह पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस उसे थाना में ले जाकर पूछताछ कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि सलीम वास्तिक की मर्डर और अपहरण के केस में पुलिस को तलाश थी। दिल्ली की कोर्ट से उसे सजा भी हुई थी, लेकिन वह 25 साल से फरार चल रहा था। दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस उसे पहचान नहीं सकी। आखिरकार उसे गाजियाबाद से शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के गोकलपुरी थाने में सलीम खान के खिलाफ अपहरण, रंगदारी, हत्या का केस दर्ज है। सलीम वास्तिक का असली नाम सलीम खान पुत्र नूरहसन है। वह मूल रूप से शामली के नानूपुरा का रहने वाला है। 20 जनवरी 1995 को सलीम ने दिल्ली के 13 साल के संदीप बंसल का अपहरण किया था। उसके बाद रंगदारी मांगी और फिर हत्या कर दी। जहां पुलिस ने गोकलपुरी थाना में केस दर्ज किया था।

13 साल के बच्चे की हत्या बहुत ही चर्चित थी। उस समय दिल्ली पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। साल 1997 में उसे आजीवन की सजा हुई। हालांकि, तीन साल बाद 2000 में उसे जमानत दे दी गई। जेल से रिहा होते ही वह फरार हो गया। 25 सालों में वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में छिपकर रहता रहा।

पिछले दिनों सलीम चर्चा में तब आया, जब दो महीने पहले 27 फरवरी की सुबह दो भाइयों ने मिलकर उसको उसके घर में 14 चाकू मारे थे। एक महीने तक चले इलाज के बाद सलीम की हालत में सुधार हुआ। उस पर हमले के आरोपी दोनों भाई एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। उसका गला रेतने की कोशिश की थी। चीखने पर हमलावर उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें-

जनगणना 2027: पहली डिजिटल गणना से नीति निर्माण को मिलेगा बढ़ावा!

Exit mobile version