27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनियासमृद्धि हाईवे पर बड़ा हादसा: गर्डर लॉन्चर गिराने से 17 मजदूरों की मौत  

समृद्धि हाईवे पर बड़ा हादसा: गर्डर लॉन्चर गिराने से 17 मजदूरों की मौत  

एसपी ने बताया कि हाईवे जहां काम हो रहा था। वहां लगभग 23 मजदूर काम कर रहे थे। 

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के ठाणे में समृद्धि हाईवे पर सोमवार को  निर्माणाधीन कार्य के दौरान गर्डर लॉन्चर गिराने से 17 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस घटना के बारे में एसपी ने बताया कि हाईवे जहां काम हो रहा था। वहां लगभग 23 मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा कि कंट्रोल रूम को लगभग एक बजे रात को इसकी जानकारी मिली।

कंटोल रूम को बताया गया कि 12 बजे के आसपास सातगांव पुल, सरल अंबेगांव, शाहपुर तालुका में समृद्धि हाईवे पर काम के दौरान क्रेन के जरिये पिलर को फिट किया जा रहा था। तभी गर्डर लॉन्चर अचानक गिर गया। जिसमें मजदूर दब गए। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर खुद ठाणे के एसपी मौके पर पहुंचे। ठाणे एसपी के मुताबिक़, इस घटना में अभी तक 16 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, चार और मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। जबकि तीन मजदूर घायल हैं। उन्होंने बताया कि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

  
ये भी पढ़ें 

हरियाणा के नूंह में हिंसा से तीन की मौत, चार जिलों धारा 144 लागू     

मणिपुर हिंसा पर योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया, “दुर्भाग्य से हमारे पड़ोस में…”​!

विधायक यशोमति ठाकुर को जान से मारने की धमकी; कारण क्या है?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,949फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें