31 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमदेश दुनियासुरक्षा: राकेश टिकैत की सुरक्षा में योगी सरकार ने किया इजाफा,जानें क्यों? 

सुरक्षा: राकेश टिकैत की सुरक्षा में योगी सरकार ने किया इजाफा,जानें क्यों? 

Google News Follow

Related

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार ने किसान नेता और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को और सुरक्षाकर्मी मुहैया कराई हैं। किसान नेता टिकैत को पहले से ही एक सुरक्षाकर्मी है।अब दो और जवान बढ़ाने से तीन सुरक्षाकर्मी हो गए हैं।बता दें कि टिकैत को गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुजफ्फरनगर के पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
राकेश टिकैत को उनके व्हाट्सएप पर अप्रैल और मई में गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी इस संबंध में कौशांबी थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। साइबर सेल को इसकी जांच भी सौंपी गई है। नवंबर से किसान आंदोलन कर रहे राकेश टिकैत को सबसे पहले दिसंबर में फोन पर धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने बिहार के भागलपुर से एक युवक मानव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। अप्रैल में फिरोजाबाद के एक युवक को मोबाइल फोन की जांच के आधार पर राकेश टिकैत को धमकी देने के आरोप में पकड़ा गया था। बावजूद इसके मई में दोबारा धमकी दी गई थी, जिस पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रदेश शासन ने राकेश टिकैत की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन से उन्हें और अधिक सुरक्षा मुहैया कराने के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। बताया जाता है कि जिला प्रशासन ने अपनी ओर से रिपोर्ट प्रेषित कर दी थी कि राकेश टिकैत के पास पहले से ही सुरक्षाकर्मी दिया हुआ है। प्रदेश शासन ने उन्हें तो और सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,985फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें