26 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमदेश दुनियादुल्हन ने दिखाई हिम्मत: गंजा दूल्हा से शादी करने से किया इंकार

दुल्हन ने दिखाई हिम्मत: गंजा दूल्हा से शादी करने से किया इंकार

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक दूल्हे के सिर नकली बाल (हेयर विग) गिरने के बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। यह घटना सफीपुर कोतवाली के परियर की है। जहां, लखन कश्यप की बेटी निशा की शादी कल्याणपुर थाना के निवासी अशोक कुमार कश्यप के बेटे पंकज की शादी तय थी। लेकिन विग की घटना के बाद बारातियों को बिना दुल्हन के वापस  लौटना पड़ा।

दोनों की शादी एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हो रही थी। जब जयमाल का समय आया तो निशा और पंकज स्टेज पर आये। लेकिन, इसी समय एक बड़ी घटना घटी। जयमाल होने से पहले दूल्हा पंकज बेहोश होकर मंच पर गिर गया। इसके बाद यह बात घराती और बाराती दोनों पक्ष में  फैल गई। इसी दौरान दुल्हन का भाई दूल्हे के बेहोश होने पर उसे सोफे पर लिटाया और  चेहरे पर  पानी की छींटे मारे और दूल्हा का सिर सहलाने लगा, इसी समय पंकज का नकली बाल ( हेयर विग) उसके हाथों में आ गया। जिसको देखकर  कन्या पक्ष के सभी लोग सन्न रह गए।

दुल्हन निशा भी आवक थी। जिसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि  जब  शादी से पहले लड़के को दिखाया गया तो  उसके सिर पर बाल थे। हालांकि, यह मामला टूल पकड़ता गया। निशा ने जयमाल को मंच पर फेंकर चली गई और वह पंकज से शादी नहीं करने पर अड़ी रही।

जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। जहां दोनों पक्ष को समझाया गया,लेकिन निशा ने किसी भी सूरत में पंकज से शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके उपरांत बिना शादी किये ही बाराती घर लौट गए।वहीं, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत  ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्ष द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें 

हसीना पारकर के बेटे अली शाह का खुलासा कराची में है दाऊद इब्राहिम      

आप लोग भी नहीं बचोगे, मुस्लिम लड़की ने परिवार वालों को चेताया, जानें क्यों ? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,021फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें