34 C
Mumbai
Friday, March 13, 2026
होमदेश दुनियाआरबीआई एमपीसी से पहले सेंसेक्स गिरा, बैंकिंग शेयर बढ़े!

आरबीआई एमपीसी से पहले सेंसेक्स गिरा, बैंकिंग शेयर बढ़े!

बाजार के रुझान के उलट निफ्टी बैंक तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक 174.85 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,635.85 पर था।

Google News Follow

Related

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 97.32 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,267.62 और निफ्टी 23.80 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,611.10 पर था।

बाजार के रुझान के उलट निफ्टी बैंक तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक 174.85 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,635.85 पर था।

बैंकिंग के अलावा निफ्टी ऑटो (0.40 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (1.16 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटी (0.38 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसई (0.28 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी (0.11 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (0.10 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (0.43 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (0.82 प्रतिशत) और निफ्टी मीडिया (1.23 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुए।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 3.85 अंक की मामूली गिरावट के साथ 56,529.30 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 14.10 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,562.75 पर बंद हुआ।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:33 पर सेंसेक्स 131 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 80,496 और निफ्टी 42 अंक या 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,677 पर था।

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, बीईएल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एमएंडएम, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एसबीआई, मारुति सुजुकी, इटरनल (जोमैटो), कोटक महिंद्रा बैंक और इन्फोसिस टॉप गेनर्स थे। आईटीसी, भारती एयरटेल, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, टाइटन, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, टीसीएस, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक टॉप लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। इसकी वजह आरबीआई एमपीसी के निर्णय से पहले निवेशकों का सर्तक रहना है।

उन्होंने आगे कहा कि बाजार भविष्य की ब्याज दरों की दिशा जानने के लिए आरबीआई की टिप्पणी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, हालांकि दरों पर यथास्थिति बरकरार रहने की उम्मीद है। निकट भविष्य में बाजार का दृष्टिकोण सतर्क बना हुआ है, और कीमतों में उतार-चढ़ाव सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

शिव की नगरी में महागौरी का वास, हाजिरी से मिटते पाप! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,044फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें