UAE में सड़क हादसा; भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी

UAE में सड़क हादसा; भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह अमीरात में एक भयानक सड़क हादसे में भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ियों में आग लग गई।

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय कॉन्सुलेट ने इस खबर की पुष्टि की है कि मरने वालों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इसने दुखी परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। मरने वालों में भारतीय नागरिकों के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात के स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं। जबकि घायलों में भारत, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं।

UAE के आंतरिक मंत्रालय ने शुरुआती जानकारी के आधार पर यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि हादसे के बाद मौके पर इमरजेंसी राहत टीमों और स्पेशल रेस्क्यू टीमों को तैनात किया गया है। बचाव और राहत टीमें हादसे के बाद के हालात को कंट्रोल करने और घायलों को मदद देने के लिए काम कर रही हैं।

हादसा कितना गंभीर था, यह इसमें शामिल गाड़ियों की संख्या से साफ पता चलता है। हालांकि, एक्सीडेंट की असली वजह क्या थी और गाड़ियां किन हालात में टकराईं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें-

दुनिया भर में Microsoft के सर्वर डाउन!

Exit mobile version