ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ी चूक करने के चलते आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक एडिटेड पोस्ट को लेकर देखकर यूज़र्स ने सवाल उठाना शुरू किया है। इस एक चूक से ईरान युद्ध में पाकिस्तान की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो चुके हैं।
शेबाज़ शरीफ ने डोनाल्ड ट्रंप से ईरान को दी गई समयसीमा बढ़ाने और कूटनीतिक वार्ता को अधिक समय देने की अपील की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने का भी आग्रह किया। हालांकि, जो एक सामान्य कूटनीतिक संदेश होना चाहिए था, वह तब विवादास्पद बन गया जब पोस्ट के एडिट इतिहास में “Draft– Pakistan’s pm massege on x” जैसी पंक्ति दिखाई दी।
आधिकारिक संदेश में ‘Draft’ शब्द के होने से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। क्या यह पाकिस्तान की कम्युनिकेशन टीम की एक साधारण गलती थी, या इसके पीछे कुछ और गंभीर बात छिपी है? लोगों तर्क है कि यह संकेत हो सकता है कि संदेश सीधे पाकिस्तान के नेतृत्व से नहीं आया।
‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री’ जैसे शब्दों के प्रयोग ने संदेह को और बढ़ा दिया है। इस घटना के बाद ऑनलाइन बहस छिड़ गई है कि क्या पाकिस्तान के कूटनीतिक संदेश स्वतंत्र रूप से तैयार किए जाते हैं या उन पर बाहरी देशों का प्रभाव होता है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया है कि शहबाज़ शरीफ़ “व्हाइट हाउस के निर्देश का दिखने वाला हिस्सा हटाना भूल गए।” वहीं एक अन्य यूज़र ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान को नियंत्रित कर रहे हैं और यह संदेश पहले से तैयार Draft था, जो डोनाल्ड ट्रंप की टीम के जरिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को पोस्ट करने के लिए भेजा गया था। इस पूरे विवाद ने पाकिस्तान की कूटनीतिक पारदर्शिता और स्वतंत्रता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
यह भी पढ़ें:
फर्जी AI वीडिओ के जरिए सीएम फडणवीस को बदनाम करने वाला जालना से गिरफ्तार
होर्मुज़ नियंत्रण, नुकसान का मुआवजा; क्या है ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव?



