26 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमक्राईमनामाशाइस्ता अपने भाई के जरिये अतीक की काली कमाई को ऐसे लगा...

शाइस्ता अपने भाई के जरिये अतीक की काली कमाई को ऐसे लगा रही ठिकाने 

अतीक अहमद, शाइस्ता, अशरफ के बैंक की डिटेल सामने आई है। जिसमें  कहा जा रहा है कि इनके बैंक अकाउंट में संदिग्ध लेनदेन हुआ है। इन अकाउंटों में दो दिन के अंदर कई लाख रुपये जमा किया गया है।  

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फिलहाल फरार चल रही है। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि शाइस्ता अपने भाई के जरिये से अतीक अहमद की काली कमाई को ठिकाने लगा रही है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि  अतीक अहमद, शाइस्ता, अशरफ और  शाइस्ता के भी जकी की बैंक की डिटेल सामने आई है। जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बैंक अकाउंट में संदिग्ध लेनदेन हुआ है। इन अकाउंटों में दो दिन के अंदर कई लाख रुपये जमा किया गया है। जांच एजेंसियों और पुलिस को शक है कि इन बैंको में प्रयागराज के कई होटलों और रेस्त्रांके जरिये शाइस्ता ने अतीक अहमद की काली कमाई को वाइट कर रही है। जिसमें शाइस्ता के  परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
कहा जा रहा है कि माफिया अतीक की संपत्ति 2500 करोड़ से ज्यादा की है। जांच मालूम हुआ है कि इसमें से 30 प्रतिशत की सम्पत्ति उसके परिवार के नाम पर है। जब की 70 प्रतिशत सम्पत्ति पर दूसरों का कब्जा है। इसको देखते हुए  पुलिस ने इन सम्पत्तियों की जांच कर रही है।  यह बताया जा रहा है कि जेल में जो लोग  अतीक अहमद से मिलने जाते थे ,जो उसे पसंद आते थे उनके नाम पर भी जमीन खरीद लेता था।
ये भी पढ़ें 

मोदी सरनेम केस: राहुल गांधी को राहत नहीं, कोर्ट का छुट्टी बाद आएगा फैसला  

बजरंग दल पर बैन का वादा कांग्रेस की गले फांस?PM मोदी ने उठाया मुद्दा    

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से काटे गए 10 सीन, फिल्म को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,130फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें