मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे!

संस्कृत में 'शीर्ष' का अर्थ सिर होता है, इसलिए इसे सिर के बल किया जाने वाला आसन कहा जाता है। इसे 'योगासनों का राजा' भी कहा जाता है।

मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे!

Shirshasana-calms-the-mind-and-strengthens-the-body-discover-its-benefits

आधुनिक जीवनशैली में तनाव, थकान और मानसिक अस्थिरता ने व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला है। ऐसे में शीर्षासन एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। सही तकनीक और सावधानी के साथ किया गया शीर्षासन शरीर को अंदर से मजबूत और मन को शांत करने में सक्षम है।

संस्कृत में ‘शीर्ष’ का अर्थ सिर होता है, इसलिए इसे सिर के बल किया जाने वाला आसन कहा जाता है। इसे ‘योगासनों का राजा’ भी कहा जाता है। सिर के बल खड़े होकर किए जाने वाले इस आसन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, पाचन तंत्र बेहतर होता है और मानसिक स्वास्थ्य को नई ऊर्जा मिलती है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस आसन को उन्नत योग मुद्रा बताया है, जिसके अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इस आसन को करने के दौरान शरीर का पूरा भार सिर पर होता है, जिससे मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ता है और व्यक्ति को मानसिक शांति, एकाग्रता और नई ऊर्जा की अनुभूति होती है।

यह आसन मस्तिष्क तक रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह तीव्र करता है, जिससे स्मृति शक्ति, ध्यान और मानसिक स्पष्टता में अभूतपूर्व सुधार होता है।

शीर्षासन का अभ्यास करने से शरीर के संतुलन, एकाग्रता और मांसपेशियों पर नियंत्रण बेहतर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह गर्दन, सिर और पीठ की मांसपेशियों को भी ताकत देता है और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, यह एक कठिन आसन है, इसलिए इसे करने से पहले अभ्यासकर्ताओं को सावधानी बरतनी चाहिए और विशेषज्ञ की देखरेख के आसन को करने से बचना भी चाहिए।

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें यह आसन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। माइग्रेन या लगातार सिरदर्द से परेशान लोग इस आसन से दूर रहें, क्योंकि इससे परेशानी बढ़ सकती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह आसन सुरक्षित नहीं है, इसलिए उन्हें इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, अगर किसी को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई समस्या है तो उन्हें भी शीर्षासन करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें-
महाराष्ट्र में कचरे से ऊर्जा बनाने की पहल; CM फडणवीस का बड़ा निर्देश
आशुतोष रांका, सौरव दास, अजिंक्य शिंदे पांच दिन की कस्टडी में
Exit mobile version