28 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमदेश दुनियाशिवराज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, PM से बात कर...

शिवराज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, PM से बात कर किया ऐलान

बाढ़ से गिरे घरों को बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रूपये देने की घोषणा

Google News Follow

Related

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भारी बारिश से नुकसान की भरपाई के लिए बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार को शिवराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की। शिवराज सिंह ने इस दौरान बाढ़ से गिरे घरों को बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस दौरान अन्य चीजों का भी नुकसान हुआ है तो उसका भी सर्वे कर मुआवजा के रूप में पैसे देंगे। सीएम ने बाढ़ प्रभावितों को तात्कालिक सुविधा देने को भी कहा। बता दें कि मध्य प्रदेश ग्वालियर समेत कई इलाकों  में बाढ़ आई है। शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश में आई बाढ़ के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में पार्वती नदी ने महाविनाश किया है। नुकसान बहुत हुआ है। मैं जनता से ये कहने आया हूं कि आप चिंता न करें आपको मुसीबत से निकालने में हम कोई कसर नहीं छोडेंगे। दुर्भाग्य से किसी व्यक्ति की जान चली गई तो उसके परिवार को 4 लाख रुपए की राशि देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में बाढ़ से हुई भयानक तबाही पर कहा कि पिछले 70 साल में ऐसी स्थिति नहीं देखी गई।
ग्वालियर-चंबल इलाके में भारी बारिश और बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई और पुलों व अन्य बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार के अनुसार बारिश के कारण शिवपुरी और श्योपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने चौहान के हवाले से कहा, ग्वालियर-चंबल इलाके में भारी बारिश से तबाही हुई है। प्रदेश में पिछले 70 वर्षो में इतनी तबाही नहीं देखी है। रतनगढ़ माता मंदिर और संकुआ के पास के पुल क्षतिग्रस्त हो गए है और कई लोग इन क्षेत्रों में फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात को शिवपुरी जिले के काली पहाड़ी से 57 लोगों को बचाया गया तथा 35 और फंसे हुए लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके अलावा शिवपुरी के टीला इलाके से 13 लोगों को बचाया गया। चौहान ने सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर उन्हें बाढ़ की ताजा स्थिति और बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बुनियादी ढांचे, फसलों, बिजली और दूरसंचार नेटवर्क को हुए बड़े नुकसान और बुनियादी जरूरतों के बारे में बताया।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,163फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें