31 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमक्राईमनामा​अमेरिका के इंडियाना स्टेट मॉल में गोलीबारी​, ​3​ ​की मौत​, 2 घायल...

​अमेरिका के इंडियाना स्टेट मॉल में गोलीबारी​, ​3​ ​की मौत​, 2 घायल ​

इस घटना की सूचना मेयर मार्क डब्ल्यू मायर्स ने दी थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है|

Google News Follow

Related

अमेरिका के एक मॉल में ​​गोलीबारी की सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है| इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावर मारा गया है| घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, रविवार 17 जुलाई को हुई​ ​गोलीबारी की घटना से​ लोग दहशत में दिखाई दे रहे हैं | ​

अमेरिका के इंडियाना स्टेट मॉल के फूड कोर्ट में कल शाम एक शख्स ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं​ गयी ​| इस अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं| इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपी के पास से बंदूक छीनने का प्रयास किया और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इसी दौरान एक नागरिक ने हमलावर पर अपनी बंदूक से गोली चला दी और हमलावर मारा गया|

इस घटना की सूचना मेयर मार्क डब्ल्यू मायर्स ने दी थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है|

जुलाई की शुरुआत में इंडियाना में भी गोलीबारी की घटना हुई थी| शूटिंग इंडियाना के गैरी सिटी में एक पार्टी के दौरान हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसलिए अमेरिका में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

16वें राष्ट्रपति के लिए मतदान आज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,985फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें