25 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियारामचंद्र रामूका बने विश्व हिंदू परिषद के मुंबई क्षेत्र के क्षेत्र मंत्री

रामचंद्र रामूका बने विश्व हिंदू परिषद के मुंबई क्षेत्र के क्षेत्र मंत्री

सामाजिक कार्यकर्ता संजय ढवळीकरने किया अभिनंदन

Google News Follow

Related

विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय प्रज्ञासी मंडल समिति की बैठक में रामचंद्र रामूका को मुंबई क्षेत्र के क्षेत्र मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। रामचंद्र रामूका प्रसिद्ध उद्यमी है l रामचंद्र रामूका को ये दायित्व सौपने पर विविध स्तर पर उनका अभिनंदन किया जा रहा है l

सामाजिक कार्यकर्ता संजय ढवळीकर ने उनका अभिनंदन किया है, और उन्हे अनंत शुभकामनाएं दी है l उन्होने कहा की, “Right person at the right place is the key to success.” इसका अर्थ “योग्य व्यक्ति को उचित दायित्व सौंपा जाए, तो कार्य की सफलता सहज और सुनिश्चित होती है।”

संगठन में दायित्व परिवर्तन एक सतत प्रक्रिया है | यह कार्य की प्रकृति और संगठन की व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है।
इसमें किसी प्रकार की श्रेष्ठता या न्यूनता का भाव नहीं होता। फिर भी कार्य विस्तार और संगठन की वृद्धि की दृष्टि से यह परिवर्तन एक महत्वपूर्ण कड़ी सिद्ध होता है।

संजय ढवळीकर ने कहा, आज के समय में हिंदू समाज और भारतवर्ष जिन जटिल चुनौतियों से जूझ रहा है, उन पर व्यापक, सर्व समावेशी दृष्टिकोण से कार्य करने की आवश्यकता है। सबको साथ लेकर, सर्वदूर और सर्वस्पर्शी कार्यप्रणाली अपनानी होगी। ऐसे समय में श्री रामचंद्र रामूका जी को यह दायित्व मिलना, समस्त कार्यकर्ताओं और सहकारी भाइयों एवं बहनों के लिए एक अत्यंत हर्ष का विषय है।

ढवळीकर कहते है की, उनके व्यक्तित्व में उनके पूज्य पिता तुल्य बंधु, किशोर रामूका जी की छवि प्रतिध्वनित होती है। उनके अनेक विशिष्ट गुण, जैसे मितभाषिता, समावेशी नेतृत्व शैली, संगठन को सशक्त बनाने की सतत चेष्टा, तथा व्यक्तिगत, सामाजिक और व्यावहारिक शुचिता ही उन्हें एक आदर्श कार्यकर्ता और कुशल नेतृत्व के रूप में प्रतिष्ठित करते हैं। उनकी सहजता ही है, जो सभी कार्यकर्ताओं को उनके साथ कार्य करने हेतु प्रेरित करती है।

रामचंद्र रामूका की सराहना करते हुए ढवळीकर ने कहा की, वास्तव में वे निर्मल, सरल, अजातशत्रु स्वभाव के धनी, कर्मठ और समर्पित संगठनशील व्यक्तित्व हैं। मुंबई क्षेत्र का कार्य उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से और अधिक विस्तृत, प्रभावी एवं सर्वस्पर्शी होगा, इसमें किंचित भी संदेह नहीं।

यह भी पढ़ें-

11 सेकंड पहले रोका स्पेसएक्स का फाल्कन 9 मिशन का लॉन्च!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,103फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें