34 C
Mumbai
Friday, March 6, 2026
होमदेश दुनियाअभिनेत्री श्वेता तिवारी के विवादित बयान के खिलाफ भोपाल में केस दर्ज  ...

अभिनेत्री श्वेता तिवारी के विवादित बयान के खिलाफ भोपाल में केस दर्ज   

Google News Follow

Related

अभिनेत्री श्वेता तिवारी की विवादित बयान आने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ने लगी है। श्वेता तिवारी के खिलाफ भोपाल में मामला दर्ज किया गया है। उन पर धार्मिक भावना आहात करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह केस शामला हिल्स थाने में दर्ज कराई गई है। हालांकि, इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद भी श्वेता तिवारी का कोई बयान नहीं आया है।
मालूम हो कि अभिनेत्री श्वेता तिवारी द्वारा भगवान को लेकर दिए गए विवादित बयान दिया था। उन्होंने अपनी आने वाली वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए पिछले दिनों भोपाल में थी। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में भगवान को लेकर विवादित बयान दिया था। जब यह विवादित वीडियो सामने आया तो विवाद हो गया। भोपाल के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामला के सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए ले हैं। अब इस मामले में शामला हिल्स थाने में केस दर्ज कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी अपकमिंग वेब सिरीज शोस्टॉपर्स: मीट द ब्रा फिटर के प्रमोशन के दौरान कहा कि मेरी ब्रा की साइज का नाप भगवान ले रहे हैं। बता दें कि इस वेब सीरीज में कई सीरियलों में कृष्ण, विष्णु आदि भगवानों का किरदार निभाने वाले सौरभ राज जैन भी है। जो वहां उपस्थित थे। इसी दौरान मजाक-मजाक में श्वेता तिवारी ने सौरभ राज जैन को भगवान कहते हुए यह बयान दिया था।
ये भी पढ़ें 

चुंबन मामले से बरी हुई अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

प्रियंका-जोनस बने माता-पिता, सरोगेसी के जरिये बेबी का किया स्वागत 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,048फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें