31 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनिया​ट्रोल के बाद युवती ने फोटो डिलीट कर दी​ - ​शशि थरूर

​ट्रोल के बाद युवती ने फोटो डिलीट कर दी​ – ​शशि थरूर

​​थरूर ने कहा कि 100 से अधिक लोगों की उपस्थिति वाले एक कार्यक्रम में मेरे साथ तस्वीरें लेने के लिए युवती को बहुत कुछ सहना पड़ा। इस घटना में मैंने पचास से अधिक लोगों के साथ तस्वीरें लीं​|​ ​ ​

Google News Follow

Related

सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ फोटो पोस्ट करने पर एक युवती को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। नेटिजन्स के आपत्तिजनक कमेंट्स के बाद इस युवती ने इस फोटो को हटा लिया है|​​ इसके बाद शशि थरूर ने नेटिजन्स को तीखे शब्द बोले हैं।​ ​​थरूर ने कहा कि 100 से अधिक लोगों की उपस्थिति वाले एक कार्यक्रम में मेरे साथ तस्वीरें लेने के लिए युवती को बहुत कुछ सहना पड़ा। इस घटना में मैंने पचास से अधिक लोगों के साथ तस्वीरें लीं|​ ​

थरूर ने आलोचना करते हुए कहा कि ट्रोलर्स को यह समझने की ज़रूरत है कि दुरुपयोग वास्तविक लोगों को चोट पहुंचाता है। ऐसे लोगों को अपने बुरे विचार अपने तक ही रखने चाहिए| वहीं इस घटना के बाद लड़की ने सफाई दी है| इस युवती ने कहा है कि इस फोटो का किसी निजी या राजनीतिक मसले से कोई लेना-देना नहीं है| युवती ने यह भी कहा है कि उसने यह तस्वीर एक साहित्य सम्मेलन में ली थी, जहां उसे आमंत्रित किया गया था।
उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत दुखी हूं कि शशि थरूर के साथ मेरी तस्वीर का गलत मायने​ निकाला जा रहा है​​​वही, युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि ​कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए गलत जानकारी फैला रहे हैं। युवती ने यह भी गुजारिश की है कि जिन लोगों या पेजों ने इस फोटो का इस्तेमाल किया है, वे इसे हटा दें।
​यह भी पढ़ें-​

आप की कलई खुली? पार्षद टिकट के बदले विधायक ने मांगे 90 लाख     

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,076फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें