29.8 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026
होमक्राईमनामाईद पर कई जगह बवाल: अनंतनाग में नमाज के बाद पथराव, खरगोन...

ईद पर कई जगह बवाल: अनंतनाग में नमाज के बाद पथराव, खरगोन में कर्फ्यू

ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके।

Google News Follow

Related

ईद के अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों पर दो गुटों पर पत्थरबाजी और मारपीट की घटना प्रकाश में आयी है| इसी तरह राजस्थान के जोधपुर में सोमवार रात झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई।
यह विवाद मंगलवार को फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। यहां के जालोरी गेट इलाके में आज सुबह एक समुदाय के लोग दोबारा जुटे और फिर से उपद्रव फैलाने की कोशिश की। इलाके में पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं भी हुई है।
पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़ लोगों को खदेड़ा। वहीं, उपद्रवियों ने 20 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़ दिए और कई एटीएम में भी तोड़फोड़ की है। आज हुए पथराव में पुलिसकर्मी को भी चोटें आई हैं। इससे पहले सोमवार रात दोनों पक्षों के बीच 2 बार हिंसा हुई थी। मामले में 3 लोगों को​​ गिरफ्तार किया गया है।
मंगलवार को अनंतनाग में मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी हुई। ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके। वहीं, मध्य प्रदेश के खरगोन में दंगों के 22 दिन बाद कर्फ्यू के बीच ही त्योहार मनाए जा रहे हैं।यहां सुरक्षा के मद्देनजर करीब 1300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुबह पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां ईद की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके। पुलिस ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में है।
यह भी पढ़ें-

​Rajsthan: दो गुटों में पत्थरबाजी और आगजनी, ​पुलिस​कर्मी घायल ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,329फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें