24 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमक्राईमनामाDelhi: 'गोलीबाज' सोनू शेख की पत्नी से पूछताछ पर पत्थरबाजी

Delhi: ‘गोलीबाज’ सोनू शेख की पत्नी से पूछताछ पर पत्थरबाजी

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच उसके करीबी नेटवर्क के लोगों से पूछताछ कर उसके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Google News Follow

Related

राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में सोमवार को एक बार फिर पथराव की घटना देखने को मिली। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस द्वारा एक महिला को पूछताछ के लिए ले जाने के दौरान यह पथराव किया गया। हालात को देखते हुए इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात है।
बताया जा रहा है कि पुलिस सोमवार को जहांगीरपुरी हिंसा के दौरान फायरिंग करता दिखे सोनू शेख की पत्नी से पूछताछ के लिए पहुंची थी, तभी अचानक वहां जमा हुई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई। इस बार पुलिस कार्रवाई के विरोध में कुछ लोगों ने पथराव का प्रयास किया। हालांकि, इलाके में भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने लोगों को काबू कर लिया और पथराव के बावजूद भी पुलिस टीम उस महिला को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई, जिसके पति सोनू शेख पर गोली चलाने का आरोप है। दरअसल, वह एक वीडियो में गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है।

जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक निवासी आरोपी  सोनू शेख घटना के बाद से ही फरार है। लिहाजा पुलिस टीम उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने के लिए उसके घर पहुंची थी, लेकिन सोनू की पत्नी और उसके कुछ करीबी लोगों ने पहले तो इसका विरोध किया और फिर पुलिस पर पथराव करने की भी कोशिश की।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच उसके करीबी नेटवर्क के लोगों से पूछताछ कर उसके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें-

नवाब मलिक की 22 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,094फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें