30 C
Mumbai
Tuesday, January 6, 2026
होमदेश दुनियायूक्रेन में फंसे छात्र: खाना और पानी की किल्लत, मुश्किल के गुजरते...

यूक्रेन में फंसे छात्र: खाना और पानी की किल्लत, मुश्किल के गुजरते पल

यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे इन छात्रों को खाना और पानी भी पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है| युद्ध के हालात में खाद्यान सामाग्रियों का अभाव होने लगा| और जो उपलब्ध है वह महंगे दामों में मिल रहा हैं| यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण भारतीय छात्रों का एक - एक पल भय के साये गुजर रहा है|

Google News Follow

Related

रूस-यूक्रेन का युद्ध दिनों दिन गहराता ही जा रहा है| रूस के हमले से यूक्रेन स्थिति भयावह होती जा रही है| यूक्रेन नागरिक सुरक्षित स्थान की तलाश में भागते दिखाई दे रहे है| हवाई और जमीनी हमलों के कारण रहिवासी क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए है| इसी तरह हजारों की संख्या में डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढाई करने वाले भारतीय छात्र भी युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे हुए है|

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है| भारतीय दूतावास से छात्रों द्वारा सुरक्षित स्थान पर ले जाने की बार-बार गुहार लगायी जा रही है| यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे इन छात्रों को खाना और पानी भी पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है| युद्ध के हालात में खाद्यान सामाग्रियों की किल्लत होने लगी है| और जो उपलब्ध है वह महंगे दामों में मिल रहा हैं| यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण भारतीय छात्रों का एक – एक पल भय के साये गुजर रहा है|

युद्ध के कारण यूक्रेन के प्रभावित क्षेत्र को रेड एलर्ट जोन घोषित किया गया है, जिसके कारण यहां रहने वाले लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है| खाद्य सामाग्रियां का दो से तीन गुना दाम बढ़ा हुआ है| कॉलेज प्रबंधन छात्रों को यहां से निकालने का लगातार कोशिश कर रहा है। पर प्रर्याप्त मात्रा में बस नहीं रहने के कारण काफी दिक्कतें आ रही हैं। बसों की संख्या काफी कम हो गई है। छात्रों की संख्या काफी ज्यादा है।

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र को पोलैंड के रास्ते बाहर भेजा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 10 किलोमीटर की पैद​​ल यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद पोलैंड पहुंच रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द उन लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला जाए।

​​यह भी पढ़ें:

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र: पहली फ्लाइट रोमानिया से मुंबई रवाना

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,493फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें