32 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाअनीता बोस का बड़ा बयान ''सिर्फ अहिंसा की नीति से नहीं मिली थी...

अनीता बोस का बड़ा बयान ”सिर्फ अहिंसा की नीति से नहीं मिली थी आजादी”

Google News Follow

Related

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बाद अब सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस फाफ ने महात्मा गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘केवल अहिंसा की नीति से आजादी नहीं मिली थी। उन्होंने अपने बयान में कांग्रेस का भी जिक्र किया है। बता दें कि, इससे पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा कर लिखा है कि ”एक गाल देने से ‘भीख’ मिलती है, ”स्वतंत्रता नहीं।” यह दूसरी बार है जब कंगना ने स्वतंत्रता से जुड़े मामले पर विवादित बयान दिया है।

अब जब कि सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस ने कहा है कि, “वे दोनों (नेताजी और गांधीजी ) महान नायक थे, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। एक के बिना दूसरा नहीं हो सकता था। यह एक संयोजन था। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने लंबे समय तक यह दावा करने की कोशिश की, कि केवल अहिंसक नीति ही भारत की स्वतंत्रता के लिए जिम्मेदार थी। हम सभी जानते हैं कि नेताजी और आईएनए (इंडियन नेशनल आर्मी) की कार्रवाइयों ने भी भारत की आजादी में योगदान दिया है।” उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कहा कि “दूसरी ओर, यह दावा करना बेमानी होगा कि केवल नेताजी और आईएनए ने ही भारत की स्वतंत्रता लाई। गांधीजी और नेताजी सहित कई लोगों को प्रेरित किया। ”

मालूम हो कि कंगना ने कहा था कि 1947 की आजादी भीख में मिली है। असली आजादी नरेंद्र मोदी की सरकार के सत्ता में आने पर मिली। जिस पर देश में बवाल मचा हुआ है। इस बयान पर कंगना रनौत के खिलाफ  देश के कई शहरों में केस दर्ज किया जा चूका है। वही, इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा है,” एक गाल देने से ”भीख” मिलती है स्वतंत्रता नहीं ” उन्होंने अपने प्रशंसकों को सजग करते हुए लिखा है ,’  “अपने नायकों को बुद्धिमानी से चुनें”।

ये भी पढ़ें 

… और शिक्षकों के ‘हां’ जवाब से पानी-पानी हुए गहलोत, BJP ने साधा निशाना 

कौन हैं सौरभ कृपाल जो बनेंगे पहले गे जज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें