29 C
Mumbai
Wednesday, April 1, 2026
होमदेश दुनिया'वशीकरण' में सुमन का दमदार लुक, स्नेहलता वसईकर बोलीं अनोखा मेल!

‘वशीकरण’ में सुमन का दमदार लुक, स्नेहलता वसईकर बोलीं अनोखा मेल!

स्नेहलता वसईकर ने अपने किरदार के लुक को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "सुमन का पूरा लुक बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है| 

Google News Follow

Related

टीवी इंडस्ट्री में महिला किरदारों को अब पहले से ज्यादा मजबूत, रहस्यमयी और प्रभावशाली तरीके से दिखाया जा रहा है। इसी कड़ी में शो ‘वशीकरण-किस पर रखें विश्वास’ में नजर आ रही अभिनेत्री स्नेहलता वसईकर का किरदार ‘सुमन’ इन दिनों चर्चा में है। यह किरदार न सिर्फ अपनी कहानी के कारण, बल्कि अपने खास लुक और अंदाज की वजह से भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

स्नेहलता वसईकर ने अपने किरदार के लुक को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “सुमन का पूरा लुक बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है, ताकि वह एक ऐसी महिला की छवि पेश कर सके जो मजबूत होने के साथ-साथ अपनी जड़ों से भी जुड़ी हो। इस किरदार की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें परंपरा और शक्ति का संतुलन देखने को मिलता है।”

उन्होंने कहा, ”मेरा लुक महाराष्ट्र की असली संस्कृति से प्रेरित है। पहनावे और गहनों में क्षेत्रीय पहचान साफ नजर आती है। सुमन के लुक में सबसे खास उनकी नौवारी साड़ी है, जिसे पारंपरिक महाराष्ट्रियन स्टाइल में पहना गया है। यह साड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और अधिकार को दर्शाती है। इस साड़ी से मेरे किरदार को एक अलग ही मजबूती मिलती है, जो स्क्रीन पर साफ दिखाई देती है।”

स्नेहलता ने कहा, ”मेरे लुक में महाराष्ट्रीयन नथ, बड़ी बिंदी और सोने के पारंपरिक गहने जैसे कई खास चीजें शामिल हैं। नथ मेरे किरदार में एक गरिमा जोड़ती है। वहीं मंगलसूत्र और लेयर्ड नेकलेस मेरे किरदार को और गहराई देते हैं, जिससे वह कहानी में और भी प्रभावशाली नजर आती है।”

उन्होंने कहा, ”मुझे सुमन का यह लुक बेहद पसंद है। यह लुक एक अलग तरह की ऊर्जा और आत्मविश्वास देता है। इस लुक के जरिए सुमन का किरदार मजबूत और सशक्त दिखता है लेकिन साथ ही उसमें एक सादगी और वास्तविकता भी बनी रहती है, जो दर्शकों को उससे जोड़ती है।”

अगर शो की कहानी की बात करें, तो यह महाराष्ट्र के एक दूरदराज गांव पर आधारित है। यहां सुमन एक ऐसी महिला है जिससे लोग डरते हैं और उसकी पकड़ पूरे गांव पर बनी हुई है। कहानी में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है जब एक महिला सबके सामने सुमन का अपमान करती है और अगले ही दिन उसकी रहस्यमयी मौत हो जाती है। इसके बाद घटनाएं और भी ज्यादा रहस्यमयी और डरावनी होती चली जाती हैं।

कहानी में आगे सुमन के तांत्रिक गुरु की भी संदिग्ध मौत हो जाती है, जिससे पूरे गांव में डर और शक का माहौल बन जाता है। पुलिस इस मामले की जांच शुरू करती है, लेकिन जैसे-जैसे सच्चाई सामने आने लगती है, हालात और उलझते जाते हैं। रिश्तों में बदलाव आता है, दुश्मन सामने आते हैं और सुमन के डर का साम्राज्य धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है।

यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर प्रसारित होता है। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी उपलब्ध है।

 
यह भी पढ़ें-

21 करोड़ बजट, 223 करोड़ प्रस्ताव पर वसई-विरार पालिका में विपक्ष का हंगामा! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,938फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें