सनराइजर्स की गद्दारी पड़ेगी भारी; पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद फैंस नाराज़

The Hundred की नीलामी में ख़रीदा पाकिस्तानी खिलाडी

सनराइजर्स की गद्दारी पड़ेगी भारी; पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद फैंस नाराज़

Sunrisers' betrayal will prove costly; fans angry after buying Pakistani player

सनराइजर्स हैदराबाद की ‘द हण्ड्रेड’ में शामिल फ़्रेंचाइज़ सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाडी को बड़ी बोली पर खरीदने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस नाराज है। फ्रेंचाइजी की मालिक काव्या मारन को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अबरार अहमद को ऑक्शन में खरीदने के ठीक कुछ ही घंटों बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट भी गुरुवार (12 मार्च) को सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि X ने इस सस्पेंशन के पीछे की वजह पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

‘द हण्ड्रेड’ की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 190,000 पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा गया। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई भारतीय प्रशंसकों ने नाराजगी जताई। कुछ यूज़र्स ने दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव का हवाला देते हुए इस निर्णय की आलोचना की।

सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी और उसकी सह-मालकिन काव्या मारन को भी आलोचना का सामना करना पड़ा। कई यूज़र्स ने प्लेटफॉर्म पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बहिष्कार का आह्वान करते हुए ट्रेंड भी चलाया।

जब यूज़र्स ने सनराइजर्स लीड्स का अकाउंट खोलने की कोशिश की, तो उन्हें X की ओर से संदेश दिखाई दिया, जिसमें लिखा था, “अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। X उन अकाउंट्स को सस्पेंड कर देता है जो उसके नियमों का उल्लंघन करते हैं।” हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस नियम के उल्लंघन के कारण अकाउंट को निलंबित किया गया।

ऑक्शन में पाकिस्तान के कई खिलाड़ी बिना खरीदार के रहें है। इसके पिछे की वजह यह रही की ‘द हण्ड्रेड’ में आठ में चार लीग टिम्स भारतीय उद्योगपतियों के मालिकी की है। इन चार टीमों ने अघोषित रूप से किसी भी पाकिस्तानी खिलाडी को नीलामी में खरीदने से परहेज किया था, जिसके चलते पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ, ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सईम अयूब और स्पिनर शादाब खान को कोई टीम नहीं मिली। पाकिस्तान पर बहिष्कार का असर ऐसा पड़ा की अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ही खुद को इस ऑक्शन से अलग कर लिया था।

महिला वर्ग के ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में भी पाकिस्तान की दो खिलाड़ी फातिमा सना और सादिया इकबाल भी नीलामी में असफल रही।

बता दें की, पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद भारत के खिलाफ नफरत फ़ैलाने और भद्दी टिपण्णीयां करने के चलते भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को एक आंख नहीं भाते। अबरार अहमद भारत के खिलाफ आतंकवाद के खुले समर्थक भी कहे जाते है। सनराइजर्स की इस हरकत के बाद वह भारतीय फैंस को IPL में क्या मुंह दिखायेंगे इस पर सभी की नजरें लगी हुई है।

इस बीच बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बर्मिंघम फीनिक्स ने 100,000 पाउंड (करीब 1.23 करोड़ रुपये) में खरीदा। उल्लेखनीय है कि रहमान को इससे पहले IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने BCCI के निर्देश के बाद रिलीज कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें:

काशी विश्वनाथ मंदिर में ईंधन कमी नहीं, श्रद्धालुओं को मिलता प्रसाद लगातार!

इराक में ऊपर अमेरिकी वायुसेना का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान दुर्घटनाग्रस्त

तेल कीमतों में उछाल से परेशान अमेरिका, रुसी तेल के लिए हाथ फैलाया

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई एयरस्ट्राइक में गवांया पैर;कोमा में होने का दावा!

Exit mobile version