33 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमक्राईमनामाथाईलैंड-कंबोडिया विवाद भड़का, हवाई हमलों से तनाव तेज!

थाईलैंड-कंबोडिया विवाद भड़का, हवाई हमलों से तनाव तेज!

थाई सेना के बयान के मुताबिक, पूर्वी प्रांत उबोन रत्चाथानी के दो इलाकों में ताजा झड़पों में एक थाई सैनिक की मौत हुई और चार घायल हुए।

Google News Follow

Related

थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ विवादित सीमा क्षेत्र में हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। थाई सैन्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह कार्रवाई उस समय की गई, जब दोनों देशों ने एक-दूसरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कराए गए संघर्षविराम समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया।

थाई सेना के बयान के मुताबिक, पूर्वी प्रांत उबोन रत्चाथानी के दो इलाकों में ताजा झड़पों में एक थाई सैनिक की मौत हुई और चार घायल हुए। सेना ने कहा कि उनके जवानों पर कंबोडिया की ओर से गोलीबारी की गई, जिसके बाद उन्होंने कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला शुरू किया।
वहीं, कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि थाई सेना ने आज सुबह उनके दो सैन्य ठिकानों पर हमले किया। मंत्रालय ने दावा किया कि पिछले कई दिनों से थाई सेना उकसाने वाली गतिविधियां कर रही है और कंबोडियाई सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई नहीं की।

दोनों देशों के बीच जुलाई में तनाव भड़का था। तब पांच दिन तक संघर्ष चला। इसके बाद मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और ट्रंप की मध्यस्थता में संघर्षविराम कराया गया था। अक्तूबर में कुआलालंपुर में दोनों देशों ने विस्तारित शांति समझौते पर हस्ताक्षर भी किए थे। जुलाई के संघर्ष में 48 लोग मारे गए थे और करीब तीन लाख लोग अस्थायी रूप से विस्थापित हुए थे। दोनों देशों ने उस समय भारी तोपखाने और रॉकेट दागे थे।

पिछले महीने एक लैंडमाइन विस्फोट में थाईलैंड का एक सैनिक घायल हो गया था। इसके बाद थाई सरकार ने कंबोडिया के साथ किए गए संघर्षविराम समझौते को रोक दिया। थाई सेना ने बताया कि सीमा के चार जिलों से तीन लाख 85 हजार से अधिक नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है और अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग अस्थायी शिविरों में पहुंच चुके-

यह भी पढ़ें-

टैरिफ पर ट्रंप का बचाव, सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी की मांग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,058फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें