29 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमक्राईमनामाथाईलैंड में एक नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की...

थाईलैंड में एक नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई

इस नाइट क्लब में आग कैसे लगी इसका सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।  

Google News Follow

Related

थाईलैंड में एक ऐसा हादसा हुआ है जहां एक क्लब में भीषण आग लग गई। थाईलैंड के चोनबुरी प्रांत के एक नाइट क्लब में आग लग गई है और इस आग में कई नागरिकों की मौत हो गई है|बताया जा रहा है कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं|

​थाईलैंड के माउंटेन बी नाइटक्लब में तड़के 1 बजे आग लग गई। दुर्भाग्य से इस आग में 13 लोगों की मौत हो गई। इस आग में 35 से ज्यादा लोग जल गए हैं। बताया गया है कि इस आग दुर्घटना में कुछ थाई निवासी मारे गए हैं।

​पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार शुक्रवार आधी रात को हुआ। जिस वक्त आग लगी उस वक्त नाइट क्लब में कई लोग मौजूद थे। आग लगते ही क्लब में मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है|

​इस नाइट क्लब में आग कैसे लगी इसका सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

 यह भी पढ़ें-

ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को किया तलब

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें