28 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनिया‘गोदान’ का पहला शो स्काई सिटी में सुपरहिट

‘गोदान’ का पहला शो स्काई सिटी में सुपरहिट

विवान कारुळकर का सफल आयोजन

Google News Follow

Related

बोरीवली स्थित स्काई सिटी मॉल के पीवीआर थिएटर में आयोजित फिल्म ‘गोदान’ की विशेष स्क्रीनिंग को दर्शकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। निर्देशक और निर्माता विनोद कुमार चौधरी द्वारा निर्मित यह फिल्म गोसंरक्षण जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर आधारित है। महाराष्ट्र में आयोजित इस पहले विशेष शो में थिएटर खचाखच भरा हुआ था और दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ फिल्म का स्वागत किया।

इस विशेष शो का आयोजन युवा उद्यमी और लेखक विवान कारुळकर ने किया। समाजहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने वाले विवान अब तक तीन पुस्तकें लिख चुके हैं। उन पुस्तकों की बिक्री से प्राप्त आय से ही इस विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। एक लेखक और युवा शोधकर्ता के रूप में उनकी यात्रा पर आधारित एक लघु वृत्तचित्र भी फिल्म प्रदर्शन से पहले दिखाया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा।

फिल्म ‘गोदान’ का विषय राष्ट्रहित से जुड़ा है और इसका मुख्य उद्देश्य गोसंरक्षण के महत्व के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। उपस्थित दर्शकों का मानना था कि यह फिल्म ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है और समाज को इस विषय पर सकारात्मक व जिम्मेदार दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

विशेष स्क्रीनिंग में आम दर्शकों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विश्व हिंदू परिषद के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। फिल्म के बाद कई दर्शकों ने कहा, “यह फिल्म हर भारतीय को देखनी चाहिए। विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है और सोचने पर मजबूर करता है।”

भावनात्मक और यथार्थपूर्ण प्रस्तुति तथा कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय की भी खूब प्रशंसा हुई। ‘गोदान’ का यह पहला विशेष शो सफल रहा और उम्मीद जताई गई कि आने वाले समय में यह फिल्म अधिकाधिक दर्शकों तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें-

नौसेना मजबूत: 6पी-8आई विमान खरीद को रक्षा अधिग्रहण परिषद से मिली मंजूरी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,149फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें