29 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमदेश दुनियापटना सरस मेला बना आकर्षण, स्वदेशी उत्पाद और पारंपरिक स्वादों की धूम!

पटना सरस मेला बना आकर्षण, स्वदेशी उत्पाद और पारंपरिक स्वादों की धूम!

यह मेला न सिर्फ शिल्पकारों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हुनर को पहचान दे रहा है, बल्कि बिहार की समृद्ध संस्कृति को भी एक मंच प्रदान कर रहा है।   

Google News Follow

Related

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहे सरस मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यहां शिल्प, हस्तकला और स्वदेशी उत्पादों की झलक दिख रही है। वहीं, लोग पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चख रहे हैं। यह मेला न सिर्फ शिल्पकारों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हुनर को पहचान दे रहा है, बल्कि बिहार की समृद्ध संस्कृति को भी एक मंच प्रदान कर रहा है।

12 दिसंबर से शुरू हुए इस मेले में अब तक एक लाख से अधिक लोग पहुंच चुके हैं। सरकार का मानना है कि इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाना, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग की उन्नत तकनीकों से जोड़ना, ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है।

इस वर्ष मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ी है। 28 दिसंबर तक चलने वाले मेले में रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्पाद प्रदर्शनी और थीम आधारित आयोजन हो रहे हैं।

पटना में ठंड के बावजूद मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और लुत्फ उठा रहे हैं। इस मेले में ग्रामीण शिल्प कलाओं के कद्रदान खूब उमड़ रहे हैं।

चाची के आचार और मणिपुर के कउना घास से बनी कलाकृतियां लोगों को खूब भा रही हैं। इसके अलावा टिकुली, सिक्की, बैम्बू आर्ट, मधुबनी आर्ट, हस्तकरघा से निर्मित सामग्री और गृह सज्जा के एक से बढ़कर एक सामान यहां लाए गए हैं।

मेले में लगे स्टॉलों की ओर देखें तो अधिकांश स्टॉलों की जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाल रखी है। लकड़ी से बने खिलौने भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। सरस मेले में इस बार चार नदियों गंगा, कोसी, गंडक और महानंदा के नाम पर स्टॉल सजाए गए हैं।

करीब 500 स्टॉल पर ग्रामीण कलाओं की झलक दिख रही है। ठंड में खाने के लिए सोंठ, तीसी और आयुर्वेदिक लड्डू लोगों को भा रहे हैं तो बांस के बने सामानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

जीविका की राज्य परियोजना प्रबंधक नाजिश बानो बताती हैं कि इस वर्ष मेले में भीड़ बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पहुंचने वाले लोग खरीदारी भी कर रहे हैं, जिससे स्टॉल पर रहने वालों का भी उत्साह बढ़ा है।

यह भी पढ़ें-

धनिया पानी से डिटॉक्स, पाचन मजबूत और सेहत को फायदे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें