वेस्टइंडीज के खिलाफ वेलिंगटन में दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले लैथम ने कहा, “‘न्यूजीलैंड20’ लीग की पहल शानदार है। मुझे लगता है कि हम अकेले टेस्ट खेलने वाले देश हैं जहां कोई फ्रेंचाइज प्रतियोगिता नहीं है।
लैथम ने कहा, “मुझे जल्द लीग शुरू होने की उम्मीद है। मैं ऐसा चाहता हूं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट के माध्यम से दुनियाभर के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ घुलने-मिलने में कामयाब रहे हैं। शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने के बाद भी खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं यहां अपना खुद का कॉम्पिटिशन देखना चाहूंगा जहां हम न्यूजीलैंड में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अपनी सभी प्रतिभाओं का अच्छा इस्तेमाल कर सकें। मुझे लगता है कि ऐसा करने का यह वाकई अच्छा मौका है।
दुनियाभर में लीग क्रिकेट को मिल रही बड़ी सफलता के बाद न्यूजीलैंड में टी20 लीग की शुरुआत की पहल की गई है। जनवरी 2027 में पुरुषों और इसी साल बाद में महिला क्रिकेटरों के लिए भी लीग की शुरुआत करने की योजना है।
पाकिस्तान को एफ-16 अपग्रेड: अमेरिका 686 मिलियन डॉलर की डील पर आगे बढ़ा!



