28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमदेश दुनियाTop10 Billionaires: मुकेश अंबानी अकेले भारतीय, दूसरे स्थान पर अडानी

Top10 Billionaires: मुकेश अंबानी अकेले भारतीय, दूसरे स्थान पर अडानी

अंबानी के बाद अडाणी दूसरे सबसे अमीर भारतीय और एशियाई हैं। अंबानी की कुल राशी 103 अरब डॉलर है।

Google News Follow

Related

वर्ष 2022 के हुरुन ग्लोबल ने अरबपतियों की एक सूचि जारी की है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं। इस लिस्ट को रियल एस्टेट ग्रुप M3M के साथ रिसर्च प्लेटफॉर्म हुरुन ने कंपाइल किया है। वहीं पिछले एक साल में सबसे ज्यादा संपत्ति अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की बढ़ी है।

लिस्ट के अनुसार अडाणी की पिछले एक वर्ष में 49 अरब डॉलर (करीब 3.7 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति बढ़ी। अडाणी ने वर्ष भर में हर हफ्ते 6,000 करोड़ रुपए जोड़े। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडाणी ग्रीन की लिस्टिंग के बाद, अडानी की संपत्ति वर्ष 2021 में 2020 के 17 अरब डॉलर से लगभग पांच गुना बढ़कर 81 बिलियन डॉलर हो गई। अंबानी के बाद अडाणी दूसरे सबसे अमीर भारतीय और एशियाई हैं। अंबानी की कुल राशी 103 अरब डॉलर है।

अडाणी ने अपनी संपत्ति में सालाना आधार पर 153प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की है। वह अरबपतियों की ग्लोबल लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं, जबकि अंबानी नौवें स्थान पर हैं। लिस्ट में टॉप तीन अरबपति – स्पेसएक्स और टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क, अमेजन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जेफ बेजोस और LVMH के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट है।

टॉप 100 अरबपतियों की लिस्ट में, तीन नए भारतीय शामिल हुए है। इनमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख साइरस पूनावाला 26 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 55 वें स्थान, आर्सेलर मित्तल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल 25 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 60 वें स्थान और डी-मार्ट के फाउंडर आरके दमानी और परिवार 23 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 67वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर भी 7.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में शामिल हुई है।

यह भी पढ़ें

CM सरमा का बड़ा बयान! असम में मुस्लिमों की सबसे ज्यादा आबादी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें