36 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमदेश दुनियाएम्स के इतिहास की सबसे छोटी डोनर, अंगदान कर 2 लोगों की...

एम्स के इतिहास की सबसे छोटी डोनर, अंगदान कर 2 लोगों की ​दी ​जिंदगी

एम्स के डाक्टरों के अनुसार रॉली की सिर का सीटी स्कैन किया गया है तो पता लगता है कि उसके सिर में गोली है और 2 हड्डी टूट चुकी हैं|   ​

Google News Follow

Related

​नोएडा सेक्टर 121 स्थित अपने घर के बाहर रॉली खेल रही थी| इसी बीच एकाएक धमाके की  आवाज आती है| इस धमाके के बाद रॉली के रोने की आवाज आती है| वह खून से लथपथ थी| बेटी को खून से लथपथ देख पिता ने उसे तुरंत नोएडा के सरकारी अस्पताल में ले गए| वहां सरकारी अस्पताल के डाक्टरों उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया|

​रॉली को लेकर परिवार दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया| एम्स के डाक्टरों के अनुसार रॉली की सिर का सीटी स्कैन किया गया है तो पता लगता है कि उसके सिर में गोली है और 2 हड्डी टूट चुकी हैं|   ​

​एम्स दिल्ली में 5 साल की रॉली का इलाज करने वाले वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ दीपक गुप्ता के अनुसार बच्ची को जब अस्पताल लाया गया था तभी से वह सीरियस थी| दो दिन तक लगातार रॉली का उपचार भी किया गया और जांच भी की गई| लेकिन शुक्रवार सुबह 11 बज कर 40 मिनट पर रॉली को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया|

​ 5 साल और 10 महीने की छोटी रॉली जिसने अभी पूरी दुनिया भी ठीक से नहीं देखी| उसके सिर में गोली लगने की वजह से दुनिया से तो चली गई, लेकिन जाते-जाते अपने शरीर के अंगों को दान करके इतिहास बना गई| वह एम्स दिल्ली के इतिहास में सबसे कम उम्र में अंगदान करने वाली और 2 लोगों को नया जीवन भी दे गई|   ​

​​यह भी पढ़ें-

​ED की बॉलीवुड अभिनेत्री पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,058फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें