भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रोकने में खुद ट्रंप और जेडी वांस का हाथ, ऑडियो लीक

अमेरिकी प्रशासन में टैरिफ नीति पर गहरी दरार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रोकने में खुद ट्रंप और जेडी वांस का हाथ, ऑडियो लीक

Trump and JD Vance themselves were involved in blocking the India-US trade agreement, according to leaked audio.

अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के भीतर व्यापार नीति को लेकर गहरी अंदरूनी खींचतान का खुलासा एक वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग से हुआ है। इस लीक ऑडियो में रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज़ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, व्हाइट हाउस सलाहकार पीटर नवारो और कभी-कभी खुद ट्रंप को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रोकने का जिम्मेदार बताते हुए तीखी आलोचना सुनाई दे रहे हैं।

Axios की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10 मिनट की यह रिकॉर्डिंग 2025 की शुरुआत और मध्य अवधि की है, जिसे एक रिपब्लिकन सूत्र ने साझा किया था। इसमें क्रूज़ निजी दाताओं से बातचीत में खुद को मुक्त व्यापार समर्थक और पारंपरिक रिपब्लिकन बताते हैं, जबकि जेडी वेंस के अलगाववादी रुख से दूरी बनाते नजर आते हैं। यह राजनीतिक विभाजन 2028 के संभावित राष्ट्रपति प्राइमरी को देखते हुए अहम माना जा रहा है।

ऑडियो में क्रूज़ ट्रंप की टैरिफ-आधारित व्यापार नीति को अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक बताते हैं और चेतावनी देते हैं कि इससे महंगाई, निवेश में गिरावट और यहां तक कि राजनीतिक संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 में टैरिफ लागू होने के बाद उन्होंने कई सीनेटरों के साथ देर रात राष्ट्रपति को कॉल कर नीति पर पुनर्विचार करने को कहा था।

क्रूज़ ने उस कॉल के बारे में कहा, “ट्रंप का मूड बहुत खराब था। मैं उनसे पहले भी बातचीत कर चुका हूं जब वह बहुत खुश थे। यह उन बातचीतों में से नहीं था।” उन्होंने दावा किया कि ट्रंप ने उस बातचीत में सांसदों पर चिल्लाया और गालियां दीं।

क्रूज़ ने राष्ट्रपति को चेतावनी देते हुए कहा था, “आप हाउस हार जाएंगे, आप सीनेट हार जाएंगे, और आप अगले दो साल हर हफ्ते इम्पीचमेंट का सामना करेंगे।” रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप का जवाब था, “F**K you,Ted.”

सीनेटर ने टैरिफ नीति को लिबरेशन डे कहे जाने पर भी मजाक उड़ाया और कहा कि अगर उनकी टीम में कोई इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करे तो उसे तुरंत निकाल दिया जाएगा।

ऑडियो का बड़ा हिस्सा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर केंद्रित है। क्रूज़ ने कहा कि वह व्हाइट हाउस के भीतर इस समझौते को आगे बढ़ाने के लिए लड़ रहे थे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पीटर नवारो, जेडी वेंस और “कभी-कभी ट्रंप खुद” भारत-अमेरिका व्यापर समझौते के बीच बाधा बन रहें है।

क्रूज़ ने उपराष्ट्रपति वेंस को कंजरवेटिव पॉडकास्टर टकर कार्लसन से जोड़ते हुए कहा कि वेंस उनकी विदेश नीति की विचारधारा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, “टकर ने जेडी को बनाया है। जेडी टकर का प्रोटेजे है, और वे दोनों एक ही हैं।”

हालांकि क्रूज़ और कार्लसन के बीच सार्वजनिक विवाद पहले भी सामने आ चुके हैं, यह ऑडियो दिखाता है कि निजी तौर पर क्रूज़ प्रशासन के भीतर विचारधारात्मक विभाजन को कहीं अधिक तीखे शब्दों में देख रहे थे।

इस लीक ने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के लंबे समय से अटके रहने के पीछे अमेरिकी प्रशासन की आंतरिक राजनीति और मतभेदों को उजागर कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह खुलासा न केवल ट्रंप के व्यापार दृष्टिकोण पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के भीतर गहरे वैचारिक संघर्ष को भी सामने लाता है, जिसका असर भविष्य की अमेरिकी राजनीति और भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

रोहित-हरमनप्रीत सहित खिलाड़ी पद्मश्री, विजय अमृतराज को पद्मभूषण सम्मान!

76 वा गणतंत्र दिवस: 2000 से 2026 तक कितना रहा भारत का शिक्षा बजट; नामांकन से गुणवत्ता तक

गणतंत्र दिवस 2026: पढ़ें 2000 से 2026 तक कैसे बढ़ता रहा भारत का स्वास्थ्य बजट

Exit mobile version