29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमदेश दुनियाट्रंप ने अपने ही साथी के मत्थे मढ़ दिया ईरान युद्ध का...

ट्रंप ने अपने ही साथी के मत्थे मढ़ दिया ईरान युद्ध का इल्जाम !

इज़रायल-अमेरिका बनाम ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का नया दावा

Google News Follow

Related

इज़रायल-अमेरिका बनाम ईरान के युद्ध को अब चौथा सप्ताह में प्रवेश कर चूका है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध का इल्जाम अपने ही साथी के मत्थे मढ़ दिया हैं। अमेरिका के टेनेसी राज्य में सोमवार (23 मार्च) को आयोजित एक गोलमेज बैठक में ट्रंप ने अपने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की ओर उंगली कर बताया की सैन्य कार्रवाई के लिए सबसे पहले जोर देने वाले व्यक्ति थे। ट्रंप ने हेगसेथ की ओर इशारा करते हुए कहा, “पीट, मेरा मानना है कि आप ही सबसे पहले आगे आए और कहा कि चलो इसे करते हैं, क्योंकि आप उन्हें परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दे सकते।”

हमने ईरान के खिलाफ युद्ध क्यों शुरू किया? इस सवाल पर ट्रंप प्रशासन के भीतर भी अलग-अलग राय सामने आ रही है। यदि प्रशासन के दो अलग-अलग लोगों से पूछा जाए, तो संभव है कि दोनों के जवाब अलग हों। कुछ का कहना है कि इज़रायल पहले से ही हमला करने वाला था, इसलिए अमेरिका का शामिल होना तय था। वहीं, अन्य का दावा है कि ईरान परमाणु बम तैनात करने की दहलीज पर था।

हेगसेथ पर निशाना साधने से कुछ घंटे पहले ट्रंप ने यह भी कहा कि खाड़ी के पार ईरान द्वारा किए गए जवाबी हमले अप्रत्याशित थे। उन्होंने कहा, “देखिए, उन्होंने किस तरह अचानक उन सभी देशों पर हमला किया। इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।”

इस बीच, ट्रंप ने यह स्वीकार किया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस युद्ध को लेकर उतने उत्साहित नहीं थे, हालांकि वेंस ने सार्वजनिक रूप से किसी भी प्रकार की आलोचना करने से परहेज किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मीडिया क्षेत्र के दिग्गज रूपर्ट मर्डोक उन लोगों में शामिल थे जो सैन्य कार्रवाई के पक्ष में थे, जबकि प्रशासन के कुछ अन्य सदस्य सावधानी बरतने की सलाह दे रहे थे।

इस तनाव के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। अमेरिकी नैशनल एंटी टेररिज्म सेंटर के पूर्व प्रमुख जो केंट ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया, और इस संघर्ष के चलते पद छोड़ने वाले वे पहले वरिष्ठ अधिकारी बन गए हैं। वहीं, ट्रंप ने ईरान को अपनी मांगें पूरी करने या आगे हमलों का सामना करने के लिए सोमवार तक की समयसीमा दी थी, जिसे अब पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

लैंड फॉर जॉब केस में राबड़ी देवी की याचिका, CBI को नोटिस!

पश्चिम बंगाल में 31 मार्च तक केंद्रीय बलों की 300 अतिरिक्त कंपनियां पहुंचेंगी!

पित्त दोष के असंतुलन से सफेद बालों की परेशानी, जानें कारण से लेकर उपाय!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें