26 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमदेश दुनियादैवीय चमत्कार!: तीन नागरिकों को 296 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित...

दैवीय चमत्कार!: तीन नागरिकों को 296 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

13 दिन से फंसे नागरिकों को सकुशल बाहर निकालने के बाद इसे कुदरत का करिश्मा बताया जा रहा है| इससे पहले रेस्क्यू टीम ने 12 दिन से मलबे में दबे 45 वर्षीय नागरिक को जिंदा बाहर निकाला था|

Google News Follow

Related

तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंपों से जान और माल की भारी हानि हुई। इस घटना में अब तक 46 हजार से अधिक नागरिकों के मारे जाने का अनुमान है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है। दोनों देशों में अभी भी बचाव कार्य जारी है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया।

रेस्क्यू टीम ने 13 दिन से मलबे में दबे तीन नागरिकों को जिंदा निकाल लिया है| तीनों 13 दिनों तक बिना भोजन या पानी के मलबे के नीचे फंसे रहे। इस भूकंप से एक तरफ हजारों नागरिकों की जान जा चुकी है| 13 दिन से फंसे नागरिकों को सकुशल बाहर निकालने के बाद इसे कुदरत का करिश्मा बताया जा रहा है| इससे पहले रेस्क्यू टीम ने 12 दिन से मलबे में दबे 45 वर्षीय नागरिक को जिंदा बाहर निकाला था|

इस बीच कुछ दिन पहले तुर्की के हेटे प्रांत में एक घर के मलबे के नीचे से एक नवजात बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 128 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद दोनों देशों को दुनिया भर से मदद का सिलसिला शुरू हो गया है। भारत ने ऑपरेशन दोस्त के तहत सहायता राशि भेजी है। भारत की एनडीआरएफ की टीम तुर्की और सीरिया में बचाव अभियान चला रही है।
यह भी पढ़ें-

जिस दीवान-ए-आम में शिवाजी महाराज का हुआ था अपमान, वहां आज गूंजेगा शौर्य गान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें