31 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमक्राईमनामाचाईबासा में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए!

चाईबासा में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए!

अभिजीत की निशानदेही पर पुलिस ने एक शर्ट बरामद की है। हत्या के वक्त अभिजीत ने वही शर्ट पहनी थी। शर्ट पर खून के धब्बे मिले हैं, जो सुमित के खून के हैं।  

Google News Follow

Related

झारखंड के चाईबासा में 13 जुलाई को सुमित सिंह यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुमित की उसके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा नीमडीह निवासी अभिजीत अधिकारी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी टुंगरी का निवासी सौरभ राज उर्फ विक्टर शामिल हैं।
अभिजीत की निशानदेही पर पुलिस ने एक शर्ट बरामद की है। हत्या के वक्त अभिजीत ने वही शर्ट पहनी थी। शर्ट पर खून के धब्बे मिले हैं, जो सुमित के खून के हैं।

पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। एसडीपीओ बाहमन टुटी ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। 13 जुलाई की रात करीब 9.45 बजे सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुमित के पिता राजकुमार सिंह यादव के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राकेश रंजन ने एसआईटी गठित की। जांच टीम में सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर भी शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।

इस दौरान पांच संदिग्धों के नाम सामने आए। पुलिस ने इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुमित से उनकी पुरानी रंजिश थी, इसलिए मौका मिलते ही उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आए पांच आरोपियों में से तीन अब भी फरार हैं।

इन्हीं में से एक हत्या का मास्टरमाइंड भी है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें-

‘अंधा कानून’ में अमिताभ के लिए लिखा गीत, आनंद बक्शी को पछतावा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें