28.4 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
होमक्राईमनामामुसेवाला हत्या मामले में पुणे से दो संदिग्ध गिरफ्तार

मुसेवाला हत्या मामले में पुणे से दो संदिग्ध गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला को 30 गोलियां मारी गईं और अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही उनकी मौत हो गई| पुलिस ने बताया कि मौके से एन-94 राइफल की गोलियां मिली हैं।

Google News Follow

Related

प्रसिद्ध पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर जघन्य हत्या की गयी| इस हत्या में चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है| गायक सिद्धू मुसेवाला हत्या मामले में पुणे कनेक्शन होने की जानकारी मिलने की सूचना सामने आयी है| इस मामले में दो लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भेजा गया है| पुलिस के अनुसार सौरभ महांकाल और संतोष जाधव इन दोनों की संदिग्ध पृष्ठभूमि को लेकर इनके नाम सामने आ रहे है|
पता चला है कि मुसेवाल पर गोलियां चलाने वाले आठ लोगों में से दो पुणे के रहने वाले हैं|मुसेवाल पर हमला करने के लिए आठ शार्पशूटर लगाए गए थे। उनमें से दो पुणे के हैं और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दो शूटरों के नाम भी सामने आए हैं।​
पंजाब पुलिस की जांच में पुणे के सौरभ महाकाल और संतोष जाधव का नाम सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने इन्हें पुणे से गिरफ्तार किया है| सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए कुल आठ लोगों के नाम सामने आये थे। आठ में से तीन पंजाब के थे। अन्य पांच को महाराष्ट्र और राजस्थान से बुलाया गया था। पंजाब पुलिस ने आज सुबह पुणे से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
​पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब पुलिस के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला को 30 गोलियां मारी गईं और अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही उनकी मौत हो गई| पुलिस ने बताया कि मौके से एन-94 राइफल की गोलियां मिली हैं।
 
यह भी पढ़ें-

कानपुर: 6 इलाकों में 50 जगहों पर लगेंगे उपद्रवियों के तस्वीर वाले होर्डिंग  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,988फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें