32 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमदेश दुनियाUP Election 2022: अबकी बार 300 के पार,कोर कमेटी की बैठक में...

UP Election 2022: अबकी बार 300 के पार,कोर कमेटी की बैठक में बनी रणनीति,योगी ही BJP का चेहरा

Google News Follow

Related

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीजेपी में बीते दो दिनों से गहमागहमी का माहौल है. संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्या की मुलाकात से सब कुछ दुरुस्त दिखाने की कोशिश कर पार्टी नाराजगी और असंतोष को थामने की कोशिशों में जुट गई है. पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष 3 दिनी दौरे पर लखनऊ में है. सोमवार को बीएल संतोष ने यूपी के प्रभारी राधामोहन सिंह के साथ निराला नगर जाकर संघ के पदाधिकारियों से बैठक कर आगामी चुनाव की तैयरियो पर मंथन किया, मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में 5 घंटे की मैराथन बैठक हुई जिसमे सीएम योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी भी शामिल हुए।

इस बैठक में बीजेपी नेता राजेश अग्रवाल और लक्ष्मी कांत वाजपेयी को भी बुलाया गया था,सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी कोर कमेटी की देर रात तक चली बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप पर चर्चा हुई है. इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य तय किया गया, बीजेपी संगठन इस बार मैदान में 300 पार के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा, इसी के ही साथ बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई. पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है,इसी के ही साथ मंगलवार को सीएम योगी ने डिप्टी सीएम केशव से उनके घर पर जाकर मुलाकात कर मतभेदों को मिटाने की कोशिश की तो बीजेपी नेता अरुण सिंह के बयान से भी सीएम योगी को राहत मिली, अरुण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कामकाज की तारिफ करते हुए कहा कि वो अच्छा काम कर रहे है और विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही बीजेपी का चेहरा होंगे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,953फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें