कुवैत के हवाई क्षेत्र में सोमवार (2 मार्च) को एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विमान को MIM-104 पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा एंगेज किए जाने के बाद वह आसमान से गिरता दिखाई दिया। हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
रिपोर्टों में कहा गया है कि विमान गिरने से पहले पायलट ने इजेक्ट कर लिया था। पायलट की स्थिति को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कथित तौर पर लड़ाकू विमान को दुर्घटना से कुछ क्षण पहले आसमान से गिरते हुए दिखाया गया है, लेकिन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
MOMENT when US F-15 EXPLODES over Kuwait
Pilot was able to eject https://t.co/qtRuZY2D8b pic.twitter.com/FLuT5PAGfF
— RT (@RT_com) March 2, 2026
MIM-104 पैट्रियट प्रणाली को बैलिस्टिक मिसाइलों और शत्रु विमानों जैसे आने वाले खतरों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, दुर्लभ परिस्थितियों में गलत पहचान, रडार भ्रम, आईएफएफ (Identification Friend or Foe) प्रणाली में खराबी या संचार में विफलता के कारण मित्र विमान को भी शत्रु के रूप में चिन्हित किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
घटना के बाद कुवैत की तेल कंपनी कुवैत इंटीग्रेटेड पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज कंपनी(KIPIC) ने बताया कि विमान का मलबा मिना अल-अहमदी रिफाइनरी परिसर के भीतर गिरा। रिफाइनरी कुवैत के प्रमुख ऊर्जा प्रतिष्ठानों में से एक है। कंपनी के अनुसार, मलबा गिरने से दो कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और वायु रक्षा प्रणालियों को उच्च सतर्कता पर रखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह फ्रेंडली फायर का मामला सिद्ध होता है, तो इससे वायु रक्षा समन्वय और पहचान प्रणालियों पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।
अमेरिकी या कुवैती अधिकारियों की ओर से इस दुर्घटना के कारणों पर विस्तृत आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है। फिलहाल, घटना की जांच जारी है और पायलट की सुरक्षा तथा तकनीकी कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आना बाकी है।
यह भी पढ़ें:
अमेरीका और इजरायल के हमलों में IRGC का हेडक्वाटर नष्ट
ब्लड प्रेशर और पाचन जैसी परेशानियों का नेचुरल इलाज, जानें कलौंजी के अद्भुत फायदे
सलीम वास्तिक पर जान लेवा हमला करने वाले को यूपी पुलिस ने ठोका
