30 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमदेश दुनियाझांसी में पलटी ट्रैक्टर की ट्रॉली, 11 लोगों की मौत CM योगी...

झांसी में पलटी ट्रैक्टर की ट्रॉली, 11 लोगों की मौत CM योगी ने जताया शोक

Google News Follow

Related

 झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सात महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना चिरगांव के भांडेर रोड पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब जब ट्रैक्टर टॉली के बीच रास्ते में गाय आ गई जिसे बचाने के चक्कर में पलट गई।

ट्रॉली पलटने से उसमें सवार सभी लोग दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। जिसमें सात महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। सभी लोग झांसी और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हादसे में 6 अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसे की खबर पाकर अफसर भी मौके पर दौड़ पड़े। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू करवाया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी जिले के चिरगांव थाना के पास हुए भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची झाँसी पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतकों का पंचनामा कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यातायात सामान्य की।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,019फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें