अगर आपको मसूड़ों की सूजन, दांतों में दर्द, खून आना या मुंह से बदबू जैसी समस्याएं परेशान कर रही हैं तो यह फूल आपकी बड़ी मदद कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना किसी साइड इफेक्ट के धीरे-धीरे समस्या की जड़ पर काम करता है।
वज्रदंती में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मसूड़ों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। अक्सर मसूड़ों की सूजन और दर्द की वजह गंदगी और कीटाणु होते हैं, जो दांतों के बीच जमा हो जाते हैं।
मुंह से बदबू आना ओरल हेल्थ की एक आम समस्या है, जो कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। वज्रदंती इस परेशानी में भी काफी कारगर है। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है और सांसों को ताजगी देता है।
दांतों के दर्द में भी वज्रदंती राहत पहुंचाता है। अगर दांतों में हल्का-फुल्का दर्द या झनझनाहट रहती है, तो वज्रदंती सूजन को कम करके आराम देता है। इसके नियमित इस्तेमाल से दांतों की पकड़ मजबूत होती है और मसूड़ों से खून आना भी धीरे-धीरे बंद हो जाता है। यही कारण है कि बुजुर्ग लोग आज भी वज्रदंती को दांतों की समस्याओं के लिए भरोसेमंद उपाय मानते हैं।
हर्षा रिछारिया आरोप: बिना नाम लिए साधु-संतों पर साधा निशाना!
