Vat Savitri Vrat 2025: सुखी वैवाहिक जीवन हेतु सुहागिनों का व्रत! 

मान्यता है कि व्रत के प्रभाव से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनता है। 

Vat Savitri Vrat 2025: सुखी वैवाहिक जीवन हेतु सुहागिनों का व्रत! 

Vat-Savitri-Vrat-2025-puja-muhurat-know-Vat-Savitri-Vrat-mai-kya-khaye-or-kya-nahi

वट सावित्री व्रत एक महत्वपूर्ण हिन्दू पर्व है जिसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। 2025 में यह व्रत 30 मई (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं उपवास रखती हैं, वट (बरगद) वृक्ष की पूजा करती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं।
हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस बार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 26 मई को दिन में 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू हो रही है। इसका समापन 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में 26 मई 2025 को वट सावित्री का पर्व मनाया जाएगा।
इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और रिश्तों में मजबूती के लिए उपवास रखती हैं। मान्यता है कि व्रत के प्रभाव से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनता है।
इसलिए व्रत हमेशा सच्चे भाव और नियमों के साथ रखना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं वट सावित्री के व्रत में किन चीजों का सेवन करना चाहिए ? अगर नहीं तो आइए जान लेते हैं।

वट सावित्री व्रत में आप सेब का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा केला, आम व अंगूर भी खा सकते हैं। यह आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं। वट सावित्री पर करें ये उपाय, पति की लंबी उम्र और तरक्की का मिलेगा आशीर्वाद|

व्रत में आप काजू, किशमिश, अखरोट व  बादाम भी खा सकते हैं। ये सभी शरीर को पोषण देते हैं। आप इनका सेवन साबूदाना की खीर बनाकर भी कर सकते हैं। इस दौरान नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी महसूस नहीं होती और ऊर्जा भी बनी रहती हैं।

वट सावित्री व्रत में आप दही, शहद, साबूदाना के साथ-साथ समा के चावल भी खा सकते हैं। आमतौर पर व्रत में इसका सेवन किया जाता है। आप मिठाई और हलवा भी खा सकते हैं।

वट सावित्री व्रत में अक्सर कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपका व्रत खंडित हो सकता है। इसलिए आप गेहूं, चावल और दाल को खाने से बचें। आप उपवास के दौरान किसी भी तरह का मसालेदार भोजन न करें।

वट सावित्री व्रत में क्या खा सकते हैं? (क्या खाना चाहिए)

फल और सूखे मेवे – सेब, केला, नारियल, खजूर, किशमिश आदि।
सादा पानी या नारियल पानी – हाइड्रेटेड रहने के लिए।

सात्विक भोजन (अगर निर्जला व्रत नहीं कर रही हैं) – बिना लहसुन-प्याज के बना हल्का खाना जैसे साबूदाना खिचड़ी, आलू की सब्जी, कुट्टू/सिंघाड़े के आटे की रोटी।
दूध और दही – व्रत के दौरान ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
फलाहारी नमकीन या मिठाई – घर पर बनी हुई चीजें जैसे मखाना खीर, साबूदाना वड़ा आदि।
व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

नमक (यदि सख्त व्रत हो तो) – कुछ महिलाएं बिना नमक के व्रत करती हैं।
अन्न और अनाज – चावल, गेहूं, दाल आदि से परहेज करें।
लहसुन और प्याज – व्रत में तामसिक भोजन से बचना चाहिए।
पैकेज्ड या प्रोसेस्ड फूड – चिप्स, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक्स आदि से परहेज करें।
मसालेदार और तली-भुनी चीजें – पेट पर बोझ डाल सकती हैं, खासकर अगर दिनभर उपवास किया हो।कुछ अन्य सुझाव:-

व्रत की तैयारी एक दिन पहले से करें।
पूजा की सामग्री जैसे डोरी, वट वृक्ष के पत्ते, लाल कपड़ा, फल, मिठाई, जल पात्र आदि पहले से तैयार रखें।
कथा का श्रवण या पाठ जरूर करें।

यह भी पढ़ें-

2019 में भाजपा को रोका, इसलिए ईडी ने गिरफ्तार किया: राउत!

Exit mobile version