31 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमदेश दुनियारश्मिका मंदाना के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा ने अनसीन वीडियो शेयर

रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा ने अनसीन वीडियो शेयर

ऐसे में विजय ने बहुत प्यारे तरीके से रश्मिका को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने फिल्म 'राणाबाली' से रश्मिका के लुक की इनसाइड वीडियो पोस्ट की है। 

Google News Follow

Related

फरवरी में उदयपुर में शादी करने के बाद से ही लगातार अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया के क्यूट कपल बने हुए हैं। दोनों अपनी शादी की झलकियां शेयर करते रहते हैं। आज का दिन कपल के लिए बहुत खास है क्योंकि रश्मिका मंदाना का जन्मदिन है। ऐसे में विजय ने बहुत प्यारे तरीके से रश्मिका को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने फिल्म ‘राणाबाली’ से रश्मिका के लुक की इनसाइड वीडियो पोस्ट की है।

विजय देवरकोंडा ने फिल्म ‘राणाबाली’ से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रश्मिका के जयाम्मा लुक की मेकिंग दिखाई गई है। रश्मिका पूरी टीम के साथ मिलकर लुक के लिए एक्सपेरिमेंट कर रही है और 80 के दशक के पहले के लुक को अपनाने की कोशिश कर रही है।

अभिनेत्री बिंदी से लेकर हेयरस्टाइल को खूबसूरत बनाने की कोशिश कर रही है और हर एक छोटी चीज का ध्यान रख रही है। यही कारण है कि ‘राणाबाली’ में रश्मिका का लुक बेहतरीन निकलकर आया है।

वीडियो में विजय और रश्मिका का रोमांस भी दिखाया गया है, जो फिल्म का हिस्सा है। मेकिंग वीडियो वाकई शानदार हैं और फैंस भी अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि ‘राणाबली’ का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं और पहले भी वह फिल्म को लेकर कई खुलासे कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म के पोस्टर रिलीज के समय बताया था कि वह फिल्म में 1800 ईस्वी के उत्तरार्ध के समय को जिंदा करना चाहते हैं, जब किसी भी जोड़े की शादी होना ग्लैमरस नहीं था। वह वक्त कठोर और जीवन-यापन की गहराई से जुड़ा होता है।

उन्होंने बताया था कि वह अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को देखकर समय में पीछे चले गए थे क्योंकि वे दोनों जिस तरीके से तैयार हुए थे, ऐसा लग रहा था कि बीता समय सामने खड़ा है। चेहरे पर वही भाव और बॉडी लैंग्वेज ने दिल को खुश कर दिया था।

‘राणाबली’ का अभी तक पोस्टर ही सामने आया है लेकिन मेकर्स जल्द ही ट्रेलर और टीजर भी रिलीज करने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें-

UAE को $2 अरब लौटाने पर पाकिस्तान की सफाई, रिपोर्ट्स में दबाव की बात

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,188फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें