29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमदेश दुनियाअन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: मालदीव में दो पक्षों में झड़प,पाकिस्तान में ताने      

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: मालदीव में दो पक्षों में झड़प,पाकिस्तान में ताने      

Google News Follow

Related

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मालदीव के एक फ़ुटबाल स्टेडियम में योग के लिए एकत्रित हुए लोगों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने  योग में भाग ले रहे लोगों को यहां से भगा दिया जबकि सरकारी सम्पत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया।पाकिस्तान में भी सरकारी ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया जिसमें योग के लाभ बताये गए। इसके बाद लोग पाकिस्तान सरकार की खूब आलोचना कर रहे हैं।

ये उपद्रवी योग दिवस का विरोध कर रहे थे। कहा जा रहा है कि उपद्रवियों ने योग कर रहे लोगों को तुरंत स्टेडियम छोड़कर जाने को कहा। इतना ही नहीं, योग कररहे लोगों को धमकाया गया।  बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ओर से झड़प भी हुई। जिसको तितर बितर करने के लिए  पुलिस को आंसू  गैस के गोले दागने पड़े। कहा जा रहा है कि इंडियन कल्चरल सेंटर ने मालदीव के युवा और खेल मामले के मंत्रालय के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में बाधा पहुँचाने पर मालदीव सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं , पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सरकार द्वारा एक ट्विट किया गया। जिसमें योग के फायदे बताये गए। लेकिन पाकिस्तानियों को उसके फायदे रास नहीं आये और आर्थिक संकट को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान की एक आबादी बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही है। वह  बड़ी मुश्किल से अपना गुजारा कर रही है। इस तरह पोस्ट से मानवता की होती।
         
ये भी पढ़ें  

 

 

 

ठाकरे सरकार पर संकट?, एकनाथ शिंदे सहित 13 नेताओं से संपर्क नहीं  

जनता और विधायक इस सरकार से तंग आ चु​​के​​​​ हैं ?- दरेकर​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें