पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चकिया के एक मदरसे में छापेमारी कर वहां से पिस्टल बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी।
बताया गया कि एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने चकिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम को तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया। पुलिस की टीम ने तुरंत छापेमारी कर मदरसे से एक पिस्टल जब्त किया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मदरसे को पुलिस ने सील कर दिया है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मदरसे की तलाशी ली है तथा अन्य कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा ने अनसीन वीडियो शेयर



