पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 05038/05037 बांद्रा टर्मिनस–बदनी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन अक्टूबर और नवंबर 2026 में किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 05038 बांद्रा टर्मिनस–बदनी साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:30 बजे बदनी पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 05037 बदनी–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बदनी से शाम 7:45 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार सुबह 6:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक होगा।
दोनों दिशाओं में ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल सेकेंड क्लास के कोच लगाए जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www. enquiry. indianrail. gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
