उर्फी ने खुद इसके पीछे की वजह का खुलासा अपनी पोस्ट के कैप्शन में किया। उर्फी ने बताया कि उन्होंने अपने लिप फिलर्स को हटवाने का फैसला किया है। पिछले कई सालों से उनके होंठों में फिलर्स थे, लेकिन वे हमेशा सही जगह पर नहीं रहते थे और उन्हें काफी परेशानी होती थी। इसलिए उन्होंने एक भरोसेमंद डॉक्टर के पास जाकर यह ट्रीटमेंट करवाया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर उनके होंठों पर इंजेक्शन लगा रहे हैं। वहीं, उर्फी दर्द से कराह रही हैं। उनके चेहरे और होंठ सूज गए हैं। इसके बावजूद वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
उर्फी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”नहीं, यह कोई फिल्टर नहीं है। मैंने अपने लिप फिलर्स को रिमूव कराने का फैसला किया है, क्योंकि वे हमेशा गलत जगह पर लगे रहते थे। मैं फिर से लिप फिलर ट्रीटमेंट करवाऊंगी, लेकिन प्राकृतिक रूप से।
उर्फी ने लिप फिलर ट्रीटमेंट 18 साल की उम्र में कराया था और अब नौ साल बाद इसे हटवा रही हैं। उर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और उनके फैंस उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
‘इटली का चश्मा’ हटाएं तो राहुल को दिखेगी भारत की प्रगति : तरुण चुघ!
