व्हाइट हाउस में आयोजित संवाददाताओं के डिनर में गोलीबारी करने वाले संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय कोल टोमस एलेन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का निवासी बताया जा रहा है। कोल ने हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान हुई ‘लोन वुल्फ’ हमला किया, जिसका उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करना था।
घटना शनिवार (26 अप्रैल)रात वाशिंग्टन हिल्टन में आयोजित समारोह के दौरान हुई, जहां सैकड़ों पत्रकार, राजनेता और सेलिब्रिटी मौजूद थे। मैग्नेटोमीटर स्क्रीनिंग क्षेत्र के पास अचानक गोलियों की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मिलेनिया ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
संदिग्ध हमलावर कोल टोमस एलेन कैलिफ़ोर्निया के टॉरेंस का निवासी बताया गया है, जो पेशे से इंजीनियर तथा कंप्यूटर साइंस से जुड़ा व्यक्ति है, साथ गेम डेवलपर भी बताया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह हथियारों (शॉटगन, हैंडगन और चाकू) से लैस होकर सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक हमलावर “लोन वुल्फ” था और उसका सटीक मकसद अभी जांच के अधीन है, हालांकि यह आशंका जताई गई कि उसका संभावित निशाना राष्ट्रपति या कार्यक्रम में मौजूद उच्च-स्तरीय लोग हो सकते थे।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर एक असुरक्षित बैक रूम में हथियार को असेंबल किया और फिर सुरक्षा जांच क्षेत्र की ओर बढ़ते हुए फायरिंग की। घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसे काबू में कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को जमीन पर दबोचते हुए देखा गया है, जिसे संदिग्ध बताया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक कानून प्रवर्तन अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेट-प्रूफ जैकेट के कारण उसे गंभीर चोट नहीं आई। अन्य किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने पांच से आठ गोलियों जैसी आवाजें सुनीं, जिसके बाद लोग टेबलों के नीचे छिपने लगे। पूरे हॉल को तुरंत खाली कराया गया और नैशनल गार्ड्स को तैनात कर दिया गया। आसपास के इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई।
TRUMP RUSHED FROM STAGE AS SHOTS RING OUT
SHOOTER KILLED pic.twitter.com/ZZ4elIocQ6
— RT (@RT_com) April 26, 2026
घटना के बाद ट्रंप ने बयान जारी कर कहा कि सभी प्रमुख व्यक्ति सुरक्षित हैं और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आगे का निर्णय कानून प्रवर्तन एजेंसियां लेंगी।
जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी ने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया, हालांकि उसका मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना ने इस बात को लेकर चिंता बढ़ा दी है कि आखिर आरोपी इतनी सख्त सुरक्षा के बीच संवेदनशील क्षेत्र तक कैसे पहुंचा और वहां हथियार कैसे तैयार किया।फिलहाल, कई एजेंसियां इस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं और सुरक्षा चूक के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें:
गर्मियों का एनर्जी बूस्टर, स्वाद में लाजवाब तो सेहत के लिए फायदेमंद शिकंजी!
कान की सेहत से आप भी तो नहीं कर रहे खिलवाड़? बड़े काम के हैं ये टिप्स!
व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की कोशिश ; हमलावर गिरफ्तार
