29 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाक्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिए संकेत

क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिए संकेत

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को करीब 16 महीने हो चुके हैं।

Google News Follow

Related

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। युद्ध को करीब 16 महीने हो चुके हैं। दोनों देशों की सेनाएं लगातार एक-दूसरे पर हमलावर है। दोनों देशों के हजारों सैनिक अपनी जान गंवा चुके है। युद्ध शांत करने की कई देशों ने पहले भी पहल की है, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला है।

हालांकि इसी बीच अब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कीव में सरकार यूक्रेन में संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत करने के लिए तैयार हो सकती है। रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने युद्ध को खत्म करने को लेकर बातचीत पर शर्त रखी और कहा अगर उनकी सेना उन सीमाओं पर  नियंत्रण हासिल कर लेते हैं, जिन्हें देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानता है। जेलेंस्की जिन सीमाओं की बात कर रहे है,उनमें  क्रीमिया, डोनबास, ज़ापोरोज़े और खेरसॉन क्षेत्र शामिल है।

इसके अलावा ज़ेलेंस्की ने देश की बहुप्रतीक्षित नाटो सदस्यता का मुद्दा भी उठाया। आगे उन्होंने कहा कि जब 11-12 जुलाई को विनियस में एक शिखर सम्मेलन के लिए गुट बुलाया जाएगा तो गठबंधन के पास यूक्रेन को इसमें शामिल करने के लिए आमंत्रित करने का हर कारण मौजूद होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संदर्भ में स्पष्ट संकेत की उम्मीद है।

ये भी देखें 

भारत की अध्यक्षता में जून में G20 की बैठक सफलता के साथ सम्पन्न हुआ

​’दिल्ली के दो डिब्बे और महाराष्ट्र के 40 डिब्बे…’,​​ ​सरकार पर ​संजय राउत का हमला​ ​!

मुकेश अंबानी ने एक्‍टर रामचरण की बेटी को दिया खास तोहफा, जानें कितनी है कीमत

भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम बनीं ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,300फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें