दिल्ली में महिला का अपहरण कर गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार  

दिल्ली में महिला का अपहरण कर गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार  

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में एक महिला के साथ मारपीट, अपहरण और सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार इस घटना की वजह पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी के विवेक विहार इलाके में एक महिला का कथित तौर पर अपहरण, सामूहिक बलात्कार और मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस घटना को आरोपी के साथ महिला की निजी दुश्मनी मान रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला के बाल काट कर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया। महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पुलिस के अनुसार उसका पीछा पड़ोस का एक युवक कर रहा था, जिसने नवंबर में आत्महत्या कर ली गई थी। अब युवक के परिवार वाले खुदकुशी के लिए महिला को जिम्मेदार ठहराया रहे हैं।

इस घटना की जानकारी पीड़ित महिला की छोटी बहन ने पुलिस को दी। फिलहाल महिला की काउंसलिंग की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण महिला के रेप किया कगाया है। यह घटना दिल्ली के शाहदरा जिले में हुई।

Exit mobile version