24 C
Mumbai
Monday, January 5, 2026
होमदेश दुनियावर्ल्ड इकोनामिक फोरम के संस्थापक ने PM मोदी की क्यों की तारीफ़  ...

वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के संस्थापक ने PM मोदी की क्यों की तारीफ़    

बंटी दुनिया में पीएम मोदी का नेतृत्व बहुत महत्वपूर्ण      

Google News Follow

Related

वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष क्लॉस श्वाब ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ़ की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि इस बंटी दुनिया में पीएम मोदी का नेतृत्व  बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि फोरम में भारतीय मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल और  व्यापारी मंडल से मुलाक़ात की। इस संबंध में फोरम द्वारा एक बयान जारी किया गया है। जिसमें भारतीय प्रतिनिधि मंडलों से मुलाक़ात का जिक्र किया गया है। इसमें  कार्यकारी अध्यक्ष के हवाले से कहा गया है कि  उन्हें भारतीय व्यापारियों बके नेताओं से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि वैश्विक संकट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व महत्वपूर्ण है। इस वैश्विक संकट में भारत एक आशा की किरण दिखाई दे रहा है। यह बात उन्होंने उस समय कही जब वर्ल्ड इकोनामिक फोरम की वार्षिक बैठक 2023 का आयोजन किया गया था। जिसका नाम दिया गया था एक भारत स्वागत समारोह रखा गया था। जिसमें वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष ने भारतीय प्रतिनिधियों से मुलाक़ात की। भारत जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है। साथ घरेलू चुनौतियों से भी निपट रहा है।
 वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भारत जी 20 की अध्यक्षता बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर मिली है ,जब दुनिया बंटी हुई है। इसमें पीएम मोदी का नेतृत्व महत्वपूर्ण है। फोरम ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत के साथ 40 साल के सहयोगी इतिहास को महत्व देता है। बयान में कहा गया कि इस समय दुनिया कई तरह की चीजों को लेकर बंटी हुई है। उम्मीद है कि भारत की जी 20 की अध्यक्षता संकटग्रस्त समय में मददगार साबित होगा।
ये भी पढ़ें         

“…तो चलो फिल्में दिखाना बंद करें”: यूपी में ‘धर्म सेंसर बोर्ड’ की स्थापना!

कुश्ती के अखाड़े में आरोपों की झड़ी!, बृजभूषण पर ​अंशु मलिक का ​आरोप​ 

नागपुर: जेल से छूटने के बाद अनिल देशमुख का मुख्यमंत्री को तीसरा पत्र

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,503फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें