ब्लड प्रेशर और पाचन जैसी परेशानियों का नेचुरल इलाज, जानें कलौंजी के अद्भुत फायदे

ब्लड प्रेशर और पाचन जैसी परेशानियों का नेचुरल इलाज, जानें कलौंजी के अद्भुत फायदे

Natural treatment for problems like blood pressure and digestion, know the amazing benefits of nigella seeds

आयुर्वेद की दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें से एक है कलौंजी के बीज। ये छोटे काले बीज देखने में मामूली लगते हैं, लेकिन इनके अंदर पोषण का भंडार छिपा है। चाहे इम्यूनिटी बढ़ानी हो या फिर पाचन सुधारना हो, कलौंजी हर चीज के लिए लाभकारी होता है। आयुर्वेद और वैज्ञानिक शोध दोनों ने इसके गुणों को मानते हैं।

कलौंजी के बीज स्वाद में हल्के कड़वे और तीखे होते हैं और आमतौर पर मसालों, अचारों या हर्बल मिक्सचर में शामिल किए जाते हैं। आयुर्वेद में इन्हें बरकत का बीज कहा जाता है, क्योंकि इनके अंदर पोषण होता है। इनमें प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का मिश्रण पाया जाता है। इन बीजों में लिनोलिक और ओलिक एसिड जैसे जरूरी फैटी एसिड भी होते हैं, जो शरीर के विभिन्न अंगों के लिए जरूरी हैं।

कलौंजी के बीज से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। ये बीज थायमोक्विनोन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं, जो शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करते हैं। इसके नियमित सेवन से बीमारियों, एलर्जी और सूजन में राहत मिलती है।

दिल की सेहत के लिए भी कलौंजी बेहद जरूरी है। यह बीज कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके यह दिल की कार्यक्षमता में सुधार लाता है। इसमें मौजूद अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स ब्लड प्रेशर को बेहतर बनाए रखते हैं, ट्राइग्लिसराइड्स को कम करते हैं और रक्त वाहिकाओं को लचीला बनाते हैं। ऐसे में दिल पर दबाव कम होता है और रक्त संचार बढ़ता है।

पाचन के मामले में भी कलौंजी अपना असर दिखाती है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे भोजन जल्दी पचता है और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। पेट फूलने, गैस और कब्ज जैसी परेशानियों में यह बीज राहत देता है। साथ ही, गट माइक्रोबायोम को संतुलित रखता है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

प्रतिदिन कलौंजी बीज का सेवन 1 से 2 चम्मच करें। इसे आप चाहें तो सीधे, गर्म पानी में या दही में मिलाकर ले सकते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं, ब्लड थिनर लेने वालों या एलर्जी से प्रभावित लोगों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

सोमवार को यूरोपीय यूनियन की सुरक्षा बैठक बुलाने पर सोशल मीडिया में घिरी उर्सुला वॉन डेर लेयेन

“हम उन्हें ऐसी ताकत से मारेंगे जैसी पहले कभी नहीं देखी।”

गुजरात: गौचर जमीन पर बनाया था अवैध दरगाह, सरकार की बुलडोजर कार्रवाई

Exit mobile version