28 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअहमदनगर जिला अस्पताल के आईसीयू में आग, दस कोरोना मरीजों की मौत

अहमदनगर जिला अस्पताल के आईसीयू में आग, दस कोरोना मरीजों की मौत

विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में के आईसीयू में आग लगने से दस कोरोना मरीजों की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह झुलस गया है। बताया जा रहा है कि यह आग शनिवार सुबह लगी।  इस घटना की जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने पुष्टि की है। आप को बता दें कि यह आग सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी।

अहमदनगर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शंकर मिसाल ने कहा कि आग सुबह करीब 11 बजे लगी। फिलहाल, अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण शुरू हुआ होगा। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी है।

विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है। भाजपा नेता ने कहा कि अहमदनगर से बहुत ही चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर है। नगर सिविल अस्पताल आग की घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने इस हादसे की गहराई से जांच करने की मांग की और कहा कि सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में सभी अपनी जान बचाने को इधर-ऊधर भागते दिखे।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,938फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें